नेता प्रतिपक्ष द्वारा मुख्यमंत्री बनने की लाइन में खड़े होने की बात किसी मंच से पहली बार कही गई है। उन्होंने खुद को कांग्रेस से सीएम का कंडिडेट प्रोजेक्ट किया है। उन्होंने कहा कि उनके मुख्यमंत्री बनने से सरगुजा को एक प्रतिनिधित्व मिलेगा। नेता प्रतिपक्ष के इस बयान से भाजपा से ज्यादा कांग्रेस में सियासी बवाल होने की उम्मीद है।