28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Surguja Road Accident: बाइक पर सवार होकर 2 दोस्त लौट रहे थे घर, एक की घर पहुंची लाश, दूसरे की हालत गंभीर

Road Accident in Surguja: अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे पर अज्ञात वाहन ने दोनों को मारी टक्कर, सिर में गंभीर चोट लगने से एक की मौके पर ही हो गई मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती
2 min read
Google source verification
Road accident death in Surguja

Surguja Road Accident, प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo- Patrika)

बतौली। अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे-43 पर बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिरंगा मुख्य मार्ग में गुरुवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 2 दोस्तों को टक्कर मार दी। दोनों घर लौट रहे थे। हादसे (Road accident) में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल की गंभीर हालत को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।

सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिरंगा निवासी अजय श्रीवास उम्र 26 वर्ष और चंदन पैकरा उम्र 28 वर्ष दोनों दोस्त थे। वे गुरुवार को किसी काम से बतौली पहुंचे थे। काम खत्म होने के बाद रात करीब 8 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-43 पर ग्राम चिरंगा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर (Unknown vehicle collided bike riders) मार दी।

हादसे में अजय श्रीवास के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चंदन भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन का चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

राहगीरों की सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को शांतिपारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने अजय को मृत (Young man died) घोषित कर दिया। चंदन को प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। घायल को अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है।

Death in Road Accident: फरार वाहन चालक की तलाश जारी

मृत व घायल युवकों के परिजनों की रिपोर्ट पर बतौली पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हादसे (Road accident on NH) के समय बाइक सवार दोनों युवकों के हेलमेट नहीं पहनने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने बाइक सवारों से अपील की है कि वे घर से हेलमेट पहनकर ही निकलें।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग