3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एल्यूमिना प्लांट के विरोध के बाद अब समर्थन में भी खड़े हुए ग्रामीण, कलक्टर से कहा- जल्द खुलवाएं

Alumina plant: सप्ताहभर पहले चिरगा स्थित एल्यूमिना प्लांट खुलने का ग्रामीणों ने किया था विरोध, ग्रामीणों को समझाइश देने पहुंचे खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का भी हुआ था घेराव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 21 Dec 2022, 6:14 PM IST

alumina_plant.jpg

अंबिकापुर. Alumina Plant: बतौली विकासखंड के ग्राम चिरगा में एल्युमिना प्लांट की स्थापना की जानी है। प्लांट की स्थापना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का विरोध जारी है। कई बार कंपनी व ग्रामीणों के बीच तनाव की स्थिति निर्मित हो चुकी है। कुछ दिन पूर्व ग्रामीणों द्वारा प्लांट खोले जाने का विरोध किया जा रहा था। ग्रामीणों को समझाइश देने खाद्य मंत्री अमरजीत भगत पहुंचे थे। जहां उन्हें भी ग्रामीणों का विरोध का सामना करना पड़ा था। वहीं दूसरी ओर मंगलवार को ग्राम चिरगा व आसपास के दर्जनों की संख्या में ग्रामीण लगभग 8 से 10 पिकअप मेें सवार होकर अंबिकापुर पहुंच कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर प्लांट खोलने का समर्थन किया और कहा कि प्लांट खुलने से हम लोगों को रोजगार मिलेगा।


गौरतलब है कि मां कुदरगढ़ी कंपनी मैनपाट क्षेत्र से बाक्साइट खनन कर बतौली विकासखंड के ग्राम चिरगा में एल्युमिना प्लांट स्थापित करने की योजना है। चिरगा में प्लांट खोले जाने का स्थानीय ग्रामीणों द्वारा विरोध किया जा रहा है। वहीं कुछ ग्रामीण प्लांट खोले जाने का समर्थन भी कर रहे हैं।

मंगलवार को ग्राम चिरगा व आसपास के दर्जनों की संख्या में ग्रामीण लगभग 8 से 10 पिकअप में सवार होकर अंबिकापुर पहुंच कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर प्लांट खोलने का समर्थन किया और कहा कि प्लांट खुलने से हम लोगों को रोजगार मिलेगा।

यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्री टीएस के इस बयान से मची खलबली, कहा- चुनाव आने तक भविष्य के बारे में लूंगा निर्णय


हमें मिलेगा रोजगार
समर्थन में आए ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया है कि हम लोग खेती बाड़ी करने के बाद बेरोजगार हो जाते हैं, जिससे जीवन-यापन में काफी परेशानी होती है।

ग्राम चिरगा में एल्युमिना प्लांट स्थापित किए जाने से हम लोगों को रोजगार मिलेगा और मजदूरी करने दूसरे प्रदेश नहीं जाना पड़ेगा। समर्थन में आए ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जल्द प्लांट स्थापित कर चालू कराने की मांग की है। ताकि हम सबको रोजगार मिल सके।