
Women injured in wild boar attack
अंबिकापुर. Wild boar: हाथी व भालुओं के बाद अब शहर में घुस आए जंगलीसुअर ने आतंक मचाया। बताया जा रहा है कि महामाया पहाड़ से उतरकर जंगलीसुअर मंगलवार की सुबह शहर में पहुंच गया। हरसागर तालाब के पास सबसे पहले उसने एक महिला पर हमला कर दिया। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसके बाद चांदनी चौक के पास मॉर्निंग वाक पर निकली एक और महिला पर हमला कर दिया। दोनों महिलाओं को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों द्वारा खदेड़े जाने पर वह गाड़ाघाट जंगल की ओर भाग गया।
गौरतलब है कि महामाया पहाड़ से निकलकर जंगलीसुअर अचानक मंगलवार की सुबह शहर में प्रवेश कर गया। यह देखकर लोगों में खलबली मच गई। इधर हरसागर तालाब के पास 60 वर्षीय महिला सुरईया बेगम घर के पास टहल रही थी। इसी बीच जंगलीसुअर ने अचानक उसपर हमला कर दिया।
उसने महिला के सिर व पेट को नोच डाला है। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। महिला पर हमला करते देख लोगों ने शोर मचाया तो वह भाग कर चांदनी चौक के पास पहुंच गया।
यहां मॉर्निंग वॉक पर निकली मंसा देवी नामक महिला पर हमला कर दिया। हमले में वह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। दोनों के परिजन ने उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है।
दहशत में रहे लोग
पिछले कुछ दिनों में जंगल से भटककर जंगली जानवर शहर में आ रहे हैं। कुछ दिन पूर्व हाथी ने शहर में घुसकर काफी उत्पात मचाते हुए 2 लोगों को मार डाला था। वहीं शहर में कई बार भालू भी घुस आए हैं। इसी बीच अब जंगलीसुअर ने शहर में घुसकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। लोगों के खदेड़े जाने के बाद वह गाड़ाघाट जंगल की ओर चला गया।
सूचना के बाद भी नहीं पहुुंचा वन अमला
जंगलीसुअर के हमले में घायल महिलाओं के परिजन का कहना है कि उन्होंने सुबह ही मामले की जानकारी वन विभाग को दी थी, लेकिन उन्हें देखने तक कोई नहीं पहुंचा। बताया जा रहा है कि काफी देर तक जंगलीसुअर शहर में इधर-उधर घूमकर आतंक मचाता रहा। अंतत: लोगों को ही खदेडक़र उसे भगाना पड़ा।
Published on:
21 Mar 2023 08:31 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
