वहीं कलक्टर ने महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में धीमी प्रगति एवं कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण ग्राम पंचायत पोड़ीकला, बकनाकला, वनटिकरा, करैया, महुआटिकरा, माझापारा, परसोड़ीखुर्द, पोडि़पा, सपना, टपरकेला, पोड़ीखुर्द, सुन्दरपुर, छिंदकालो एवं सखौली सचिव को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम पंचायत अड़ची, महुआटिकरा, पोडि़पा, सोहगा, रनपुरखुर्द, टपरकेला के रोजगार सहायकों को कारण बताओ सूचना जारी करने को कहा।