जशपुर जिले के ग्राम कुनकुरी निवासी कुसुुमलता कुजूर 25 वर्ष अपने माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहती थी। गुरुवार की शाम वह घर के आंगन में बर्तन धो रही थी। इसी दौरान उसके पैर में किसी जहरीले सांप ने डस लिया। उसे पैर में काटने का अहसास हुआ तो वह खड़ी हो गई। इसी बीच उसने देखा कि सांप वहां से जा रहा है।