अंबिकापुर. शहर में बाइक व स्कूटी चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। मंगलवार की देर रात ब्रह्म रोड स्थित होटल राहुल इन के मैनेजर की स्कूटी होटल की पार्किंग से अज्ञात चोर ने पार कर दी। पार्किंग स्थल में लगे सीसीटीव्ही कैमरे में स्कूटी चोरी करते चोर की तस्वीर कैद हो गई। मैनेजर ने इसकी शिकायत बुधवार को कोतवाली में दर्ज कराई।