मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वरिष्ठ नीति सलाहकार ( Senior Policy Advisor ) स्टीफन मिलर पिछले पांच दिनों से होम क्वारंटाइन थे। मंगलवार को जांच के बाद वे कोरोना संक्रमित पाए गये थे। इससे पहले मई में मिलर की पत्नी और उप-राष्ट्रपति की प्रवक्ता भी कोरोना संक्रमित हुई थीं, हालांकि उचित इलाज के बाद वह अब स्वस्थ हैं। जबकि, जुलाई में मिलर की 97 वर्षीय दादी की कोरोना की चपेट में आने से मौत हो गई थी।