राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के डॉक्टर कर्नल सीन डूली ने शनिवार को कहा कि अब वे ऑक्सीजन सपोर्ट पर नहीं हैं और उन्हें सांस लेने में या चलने-फिरने में कोई परेशानी नहीं है। वह बहुत ही अच्छे मूड में हैं। हम कोरोना के लिए किए जा रहे उपचार से किसी तरह के आने वाली जटिलताओं पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के हृदय, गुर्दे, यकृत आदि सभी आज सुबह सामान्य थे।