वाशिंगटन : मशहूर भारतीय-अमरीकी राजनीतिक टीकाकार, लेखक और फिल्म निर्माता दिनेश डिसूजा को 4 साल पहले 2014 के चुनाव कैंपेन में गैरकानूनी तरीके से फंड जुटाने के लिए दोषी करार दिया गया था। लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का कट्टर समर्थक होना उनके काम आ गया। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि दिनेश डिसूजा की सजा को उनकी सरकार ने पूरी तरह से माफ कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि अमरीका की सरकार ने उनके साथ बहुत खराब व्यवहार किया है।