25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्व व्यापार संगठन पर बरसे डोनाल्ड ट्रंप, कहा – भारत-चीन को सब्सिडी देना पागलपन

अमरीकी राष्ट्रतपि ने संकेत दिया है कि आने वाले समय में भारत और चीन को दी जाने वाली सब्सिडी बंद की जा सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 8 Sep 2018, 7:30 PM IST

donald trump

विश्व व्यापार संगठन पर बरसे डोनाल्ड ट्रंप, कहा - भारत-चीन को सब्सिडी देना पागलपन

वॉशिंगटन: अमरीकी राष्ट्रतपि की निगाहें पाकिस्तान के बाद अब भारत और चीन पर आकर टिक गई हैं। एक कार्यक्रम में उन्होंने संकेत दिया है कि आने वाले समय में भारत और चीन को दी जाने वाली सब्सिडी बंद की जा सकती है। उत्तरी डकोटा प्रांत के फार्गो शहर में उन्होंने कहा कि भारत और चीन जैसे उभरती अर्थव्यवस्थाओं को दी जाने वाली सब्सिडी खत्म कर देनी चाहिए। ट्रंप ने कहा कि इन दोनों विकासशील देशों को सब्सिडी देना पागलपन है। विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि इस व्यापार संगठन की वजह से ही चीन दुनिया की एक बड़ी आर्थिक ताकत बन गया।

ये भी पढ़ेंं- अब नोएडा में डाेनाल्ड ट्रंप बनाएंगे लोगों के लिए आशियाना, नवरात्र में मिलने लगेंगे फ्लैट

अमरीका को बताया विकासशील

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे चाहते हैं कि अमरीका का आर्थिक विकास भारत और चीन से काफी तेज हो। अमरीका को विकासशील देश बताते हुए उन्होंने कहा कि विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) को उन्हें भी सब्सिडी देना चाहिए। ट्रंप ने कहा कि विश्व व्यापार संगठन की वजह से भारत और चीन की आर्थिक प्रगति तेजी से हो रही है। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूटीओ को अमरीका को भी भारत औऱ चीन जैसी सहूलियतें देनी चाहिए।

ये भी पढ़ेंः ट्रंप अगर अपना काम ठीक से नहीं करते तो उन्हें हटाने के लिए संवैधानिक शक्तियों का उपयोग करें: सीनेटर

वैश्विक तनाव के बीच अमेरिकी शेयर लुढ़के

उधर, वैश्विक व्यापार तनावों के बीच शुक्रवार को अमरीकी शेयरों में गिरावट रही।डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज शुक्रवार को 79.33 अंकों यानी 0.31 फीसदी की कमजोरी के साथ 25,916.54 पर रहा। एसएंडपी 500 सूचकांक 6.37 अंकों यानी 0.22 फीसदी की कमजोरी के साथ 2,871.68 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट सूचकांक 20.18 अंकों यानी 0.25 फीसदी की कमजोरी के साथ 7,902.54 पर रहा। अमरीकी श्रम विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश की अर्थव्यवस्था में अगस्त में 201,000 रोजगारों का सृजन हुआ और बेरोजगारी दर बिना किसी बदलाव के 3.9 फीसदी पर रही।