28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया, गुरुजनों से लिया आशीर्वाद

चूरू . निकटवर्ती रतननगर कस्बे  के राउमावि में शनिवार को गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने गुरुजनों को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया। अध्यापिका विजयलक्ष्मी शर्मा ने गुरु वंदना की। प्रधानाचार्य कुसुम शेखावत ने कहा कि बिना गुरु के ज्ञान मिलना असंभव है। बिना गुरु के सत्य व असत्य […]

less than 1 minute read
Google source verification

RATANNAGAR

चूरू . निकटवर्ती रतननगर कस्बे के राउमावि में शनिवार को गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने गुरुजनों को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया। अध्यापिका विजयलक्ष्मी शर्मा ने गुरु वंदना की। प्रधानाचार्य कुसुम शेखावत ने कहा कि बिना गुरु के ज्ञान मिलना असंभव है। बिना गुरु के सत्य व असत्य का ज्ञान नहीं होता। संचालन हरदयाल सिंह ने किया।

रविवार को जिले में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। इस दौरान लोगों ने गुरुओं की पूजा कर अशीर्वाद लिया। वहीं सालासर बालाजी धाम में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। दर्शन कर सुख-समिृद्धि की कामना की। शहर की रेलवे कॉलोनी स्थित हनुमान धाम में योग वेदांत सेवा समिति की ओर से गुरु पूर्णिमा मनाई गई। लोगों ने गुरुदेव की पूजा अर्चना की। इस मौके पर पितराम कस्वां ने गुरु की महिमा का वर्णन किया।

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग