25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका: तूफान फ्लोरेंस ने मचाई बड़ी तबाही, उत्तरी कैरोलिना में बच्चे समेत 5 की मौत

शुक्रवार की सुबह तूफान फ्लोरेंस को श्रेणी 4 से श्रेणी 1 में डाउनग्रेड कर दिया गया था लेकिन बाद में उसे अपग्रेड कर श्रेणी 2 में तब्दील कर दिया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 15 Sep 2018, 8:18 AM IST

florence

अमरीका: तूफ़ान फ्लोरेंस ने मचाई बड़ी तबाही, उत्तरी कैरोलिना में बच्चे समेत 5 की मौत

न्यूयार्क। तूफान फ्लोरेंस के प्रभाव से अमरीका के उत्तरी कैरोलिना में एक नवजात समेत 5 लोगों की मौत हो गई है। फ्लोरेंस से उत्तरी और दक्षिणी कैरोलिना राज्यों में व्यापक तबाही हुई है। शुक्रवार देर शाम उत्तरी कैरोलिना में स्थल को स्पर्श करने के बाद फ्लोरेंस के कारण प्रभावित इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं और भारी बारिश हो रही है।फ्लोरेंस के चलते उत्तर और दक्षिण कैरोलिना तथा वर्जीनिया के तटीय क्षेत्रों से दस लाख से अधिक निवासियों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचने का आदेश दिया गया है। जॉर्जिया, दक्षिण और उत्तरी कैरोलिना, वर्जीनिया, मैरीलैंड और कोलंबिया जिले में आपातकाल लागू कर दिया गया है।

उत्तरी कैरोलिना में 5 की मौत

हालांकि शुक्रवार की सुबह तूफान फ्लोरेंस को श्रेणी 4 से श्रेणी 1 में डाउनग्रेड कर दिया गया था लेकिन बाद में उसे अपग्रेड कर श्रेणी 2 में तब्दील कर दिया गया। अब भी उसकी वजह से लगभग 70 मील प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। विलमिंगटन में एक पेड़ गिरने पर एक मां और उसके शिशु की मौत हो गई । अधिकारियों ने बताया कि किन्स्टन में 78 वर्षीय बुजुर्ग बिजली के झटकों से मारा गया। इसी शहर में 77 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति की भी व्यक्ति की मौत हो गई। पेंडर काउंटी में दिल के दौरे से एक महिला की मौत हो गई।

फ्लोरेंस ने ढाया कहर

शुक्रवार की रात को फ्लोरेंस को उष्णकटिबंधीय तूफान में श्रेणी में डाउनग्रेड किया गया था लेकिन इसके प्रभाव से अभी भी 70 मील प्रति घंटे की हवाएं चल रही हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि बारिश से अगले तक बाढ़ का प्रकोप रह सकता है। तूफान का केंद्र शुक्रवार को दक्षिण कैरोलिना से पार हो गया और एक अन्य तटीय शहर मर्टल की तरफ बढ़ रहा था।फ्लोरेंस के असर से शुक्रवार शाम उत्तरी कैरोलिना में 8 लाख लोग बिना बिजली के थे। रेस्क्यू टीमों ने न्यू बर्न शहर में सैकड़ों लोगों की जान बचाई है। जैक्सनविले में एक मोटल की इमारत ध्वस्त हो गई, जिसमें 60 से अधिक लोग बाल-बाल बचे।

उत्तरी कैरोलिना के न्यू बर्न में लगभग 9 फीट बाढ़ आ गई है। तेज हवाओं के चलते चीजें उड़ कर सड़क पर आ गईं। कारें, बिजली के खम्भे, यहां तक कि एयर फोर्स के विमान भी तूफान फ्लोरेंस में उड़ते नजर आए। इसके असर से तटीय निवासियों ने अपने आवास छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाने का फैसला किया। उत्तरी कैरोलिना में गोल्डसबोरो, स्मिथफील्ड, सेल्मा, प्रिंसटन और अन्य नगर पालिकाओं के लिए एक बाढ़ आपातकालीन चेतावनी जारी की गई है।

ट्रंप लेंगे जायजा

व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप अगले हफ्ते फ्लोरेंस से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। बता दें कि ट्रंप पहले ही जॉर्जिया, दक्षिण और उत्तरी कैरोलिना, वर्जीनिया, मैरीलैंड और कोलंबिया जिले में आपातकाल की घोषणा कर चुके हैं।