
Indian Slogans Soughted In US Election 2020 Campaign, 'America ka neta kaisa ho joe biden jaisa ho’
वाशिंगटन। अमरीका में आगामी 3 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव ( US Presidential Election 2020 ) होने वाले हैं और उससे पहले दोनों ही मुख्य प्रतिद्वंदियों की ओर से जमकर चुनाव प्रचार किया जा रहा है। संभवत: ऐसा पहली बार हो रहा है, जब भारतीय चुनावी नारों ( Slogans In Indian Languages ) का शोर अमरीका के चुनावी प्रचार अभियान ( Election Campaign ) में चारों ओर सुनाई दे रहा है।
डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवार जो बिडेन अभी काफी आगे नजर आ रहे हैं और उनके चुनाव प्रचार में ट्रंप के खिलाफ जमकर ठेठ भारतीय नारों की आवाज बुलंद की जा रही है। जो बिडेन के चुनाव प्रचार में 'हमारा नेता कैसा हो, जो बिडेन जैसा हो’, ‘ट्रंप हटाओ, अमरीका बचाओ’ जैसे हिन्दी के नारे लगाए जा रहे हैं।
अमरीकी चुनाव में भारतीय समुदाय के मतदाताओं ( Indian Community Voters ) को लुभाने के लिए इस तरह के तमाम कोशिशें की जा रही है। बता दें कि डेमोक्रेटिक पार्टी ने हिन्दी समेत 14 भाषाओं में इसी तरह का प्रचार अभियान शुरू किया है।
जो बाइडेन और उप-राष्ट्रपति पद के लिए नामित कमला हैरिस को समर्थन देने का अनुरोध करने के लिए सिलिकॉन वैली स्थित एक भारतीय-अमरीकी दंपत्ति ने हिंदी में एक डिजिटल ग्राफिक्स अभियान शुरू किया है।
बाइडेन के समर्थन में भारतीय भाषाओं में लगाए जा रहे हैं नारे
बता दें कि जैसे-जैसे चुनाव का समय करीब आता जा रहा है कि प्रचार अभियान भी जोर पकड़ता जा रहा है। अमरीका में भारतीय मतदाता कई सीटों के नतीजों को बदलने में सक्षम हैं। ऐसे में भारतीन मतदातओं को लुभाने के लिए भारतीय भाषाओं में प्रचार किया जा रहा है।
जो बिडेन के समर्थक अजय और विनीता भूटोरिया ने सोमवार को 'ट्रंप हटाओ अमरीका बचाओ' और 'बाइडेन, हैरिस को जिताओ, अमरीका को आगे बढ़ाओ' शीर्षक वाला प्रचार अभियान 14 भाषाओं में में जारी किया है। इससे पहले दक्षिण एशियाई समुदाय के लोगों को बिडेन के पक्ष में करने के लिए बॉलीवुड के दो वीडियो भी जारी किये थे।
प्रचार अभियान में भारतीय नारे लगाए जा रहे हैं। टीवी एशिया पर म्यूजिक वीडियो 'चले चलो, बाइडेन को वोट दो' चल रहा है। 14 भारतीय भाषाओं में डिजिटल ग्राफिक्स के साथ प्रचार किया जा रहा है।आपको बता दें कि अमरीका के पेन्सिलवेनिया, विस्कांसिन, मिशिगन, मिनिसोटा के अलावा तीन दक्षिणी राज्य फ्लोरिडा, जॉर्जिया और उत्तरी कैरोलाइना और एरिजोना में भारी तादाद में भारतीय समुदाय के लोग रहते हैं और चुनाव परिणाम को बदलने में सक्षम हैं।
Updated on:
13 Oct 2020 03:24 pm
Published on:
13 Oct 2020 02:55 pm
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
