मालूम हो कि 15 अक्टूबर को दूसरी प्रेसिडेंशियल डिबेट का आयोजन मियामी (फ्लोरिडा) में किया जाएगा। इस बहस का संचालन सी-स्पैन नेटवर्क्स के स्टीव स्कली करेंगे। वहीं तीसरी बहस 20 अक्टूबर को नैशविले (टेनेसी) में होगा, जिसका संचालन एनबीसी न्यूज की क्रिस्टन वेलकर करेंगी। इससे पहले , पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट का संचालन फॉक्स न्यूज के मशहूर एंकर क्रिस वालास ने किया था।