6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोदी की जीत से गदगद डोनाल्ड ट्रंप ने दी बधाई, पीएम ने दिया यह जवाब

लोकसभा चुनाव 2019 में नरेंद्र मोदी की प्रचंड जीत। दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने पीएम मोदी को दी बधाई। नरेंद्र मोदी का फिर से प्रधानमंत्री बनना तय।

2 min read
Google source verification
डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने PM मोदी को दी जीत की बधाई, साथ काम करने को लेकर जताई तत्परता

वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकसभा चुनाव 2019 में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद दूसरे कार्यकाल के लिए पीएम बनना तय है। भाजपा ( BJP ) की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( NDA ) को भारी बहुमत मिलने के बाद दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने पीएम मोदी को बधाई दी। इसी कड़ी में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( President Donald Trump ) ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) और उनकी पार्टी भाजपा को उनकी बड़ी चुनावी जीत पर बधाई! पीएम मोदी की वापसी के साथ अमरीका-भारत की साझेदारी और भी मजबूत होंगी । मैं आपसी रिश्तों को एक नैन ऊंचाई देने के लिए तत्पर हूं ।"

पीएम मोदी की जीत पर दुनिया भर से आ रहे हैं संदेश, कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने दी बधाई

उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने भी दी बधाई

अमरीकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने भी पीएम मोदी को इस जीत के लिए बधाई दी है। माइक पेंस ने ट्विटर पर लिखा, " भारत के संसदीय चुनावों में जीत पर अमरीका के सहयोगी और मित्र पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई! हम एक स्वतंत्र, सुरक्षित और अधिक समृद्ध दुनिया बनाने के लिए भारत के साथ काम करना जारी रखना चाहते हैं।"

इंडोनेशिया में राष्ट्रपति जोको विडोडो के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, 257 गिरफ्तार

पीएम मोदी ने इस तरह दिया जवाब

ट्रंप के ट्वीट का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह जीत 1.3 अरब लोगों के देश की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करती है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा' " मैं भी आपके साथ निकटता से द्विपक्षीय संबंधों के लिए काम करने के लिए उत्सुक हूं। यह वैश्विक शांति और समृद्धि के लिए भी अच्छा है।"

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में उतरी भाजपा व एनडीए ने एंटी इंकम्बेंसी की आशंकाओं को धता बताते हुए प्रचंड जीत हासिल कर सबको चौंका दिया है। अभी तक के रूझानों के मुताबिक भाजपा 300 से अधिक सीटों पर अकेले जीत दर्ज कर रही है, जबकि एनडीए 2014 की संख्या को पार करते हुए 350 के करीब पहुंच गई है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.