13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पोर्न स्टार स्टोर्मी का सनसनीखेज खुलासा, ट्रंप ने संबंध बनाने से पहले पत्नी की तस्वीर दिखाकर कही थी ये बात

स्टोर्मी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने संबंध बनाने से पहले मेरी पूरी जानकारी मांगी थी।

2 min read
Google source verification
trump

पोर्न स्टार स्टोर्मी का सनसनीखेज खुलासा, ट्रंप ने संबंध बनाने से पहले पत्नी की तस्वीर दिखाकर कही थी ये बात

वॉशिंगटन: अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का विवादों से पुराना नाता रहा है। एक बार फिर वह विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। इस बार वे फिर से पोर्न स्टार से संबंधों को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि हाल ही में पोर्न स्टार स्टोर्मी डेनियल ने अपने और राष्ट्रपति ट्रंप के शारीरिक संबंधों पर एक किताब लिखी है, जिसे उन्होंने रिलीज कर दिया है।

फेसबुक का डेटा हैक होने से दुनियाभर में हड़कंप, भारत के लाखों यूजर्स की प्राइवेसी पर भी खतरा

किताब में सनसनीखेज खुलासे

इस किताब में दोनों के संबंधों के बारे में ऐसे-ऐसे सनसनीखेज खुलासे किए हैं, जिनसे नया विवाद खड़ा हो गया है। स्टोर्मी ने बीते मंगलवार को किताब जारी कर इस विवाद में पहले से लगी आग में घी का काम किया है। उन्होंने अपनी किताब में ट्रंप की पत्नी मेलेनिया को याद करते हुए लिखा कि होटल के रूम में ट्रंप ने मुझे बिस्तर पर ले जाने के बाद अपनी पत्नी और बच्चे की तस्वीर दिखाई। इस दौरान ट्रंप ने उनसे कहा कि अब मेलेनिया और मैं अलग अलग सोते हैं।

हम दोनों के बैडरूम अलग-अलग हैं

इसके बाद स्टोर्मी ने चौंकते हुए पूछा, 'क्या तुम शादीशुदा हो। तुम मेरे साथ हो ये सोचकर तुम्हारी बीवी क्या सोचेगी।' इसके बाद ट्रंप ने कहा कि इस बात की तुम चिंता मत करो, ये कोई बड़ी बात नहीं है। वैसे भी अब हम दोनों के बैडरूम अलग-अलग हैं।

श्रीलंका की घटना से सबक लें छोटे देश, चीन से रहें संभलकर: अमरीका
ट्रंप ने संबंध बनाने से पहले मेरी पूरी जानकारी मांगी

किताब में आगे लिखा है कि इसके बाद ट्रंप ने स्टोर्मी को अपने बेटे की तस्वीर दिखाई। उनका बेटा काफी छोटा था और उसे उनकी पत्नी मेलेनिया ने अपनी गोद में उठा रखा था। वहीं, पोर्न स्टार ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने संबंध बनाने से पहले मेरी पूरी जानकारी मांगी। इस दौरान हमारे बीच काफी उत्तेजक बातचीत भी हुई।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बोले, आंतरिक राजनीति के कारण भारत नहीं करना चाहता बातचीत

कौन है स्टोर्मी

स्टोर्मी एक पोर्न स्टार हैं। पहली बार वह तब चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपने संबंधों का खुलासा किया था। इस दौरान उन्होंने दावा किया था कि दोनों के बीच 2006 में नेवादा में एक गोल्फ टूर्नामेंट के दौरान संबंध बने थे।