27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेसबुक का डेटा हैक होने से दुनियाभर में हड़कंप, भारत के लाखों यूजर्स की प्राइवेसी पर भी खतरा

हैक किए गए अकाउंट्स में बड़ी संख्या में भारत के फेसबुक यूजर्स के अकाउंट भी शामिल हो सकते हैं
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 29 Sep 2018, 10:27 AM IST

facebook

फेसबुक का डेटा हैक होने से दुनियाभर में हड़कंप, भारत के लाखों यूजर्स की प्राइवेसी पर भी खतरा

नई दिल्ली। फेसबुक के 5 करोड़ यूजर्स के डेटा हैक होने की खबर से पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। शुक्रवार को फेसबुक ने कहा कि डेटा सुरक्षा में सेंधमारी के कारण 50 मिलियन यानी लगभग 5 करोड़ लोगों की निजी सूचनाएं चुरा लिए जाने की आशंका है।यही नहीं, डेटा हैकिंग के बाद किये गए सुरक्षात्मक उपायों से 4 करोड़ अन्य लोगों के भी अकाउंट प्रभावित हुए हैं। फेसबुक साइट और एप्लीकेशन में एक फीचर को लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट का कहना है कि इसमें एक लूपहोल का फायदा उठाकर कुछ सूचनाएं लीक कर ली गई हैं। इस बात का भी डर है कि हैक किए गए अकाउंट्स में बड़ी संख्या में भारत के फेसबुक यूजर्स के अकाउंट भी शामिल हैं।

फेसबुक की विश्वसनीयता पर सवाल

कैंब्रिज एनालिटिका स्कैंडल मामले के बाद यह फेसबुक पर सबसे बड़ा संकट है। फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने बताया है कि अज्ञात हैकरों द्वारा सुरक्षा व्यवस्ता में सेंध लगाने से 5 करोड़ फेसबुक यूजर्स की सूचनाएं प्रभावित हुई हैं। फेसबुक ने अपने ब्लॉग पोस्ट में जानकारी दी है कि हैकर्स ने 'View As' फीचर के जरिए फेसबुक ऐक्सेस टोकन चुरा लिए। इस फीचर के जरिये आप यह देख सकते हैं कि आपके प्रोफाइल अन्य फेसबुक यूजर्स को किस तरह दिखती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐक्सेस टोकन ही वो डिजिटल चाबियां हैं जिससे हैकर करोड़ों अकाउंट तक अपनी पहुंच बनाने में सफल रहे। हालांकि इस घटना के बाद फेसबुक ने अस्थायी तौर पर 'View As ' फीचर को हटा लिया है। लेकिन अब भी बड़ा सवाल यह बना हुआ है कि यह हुआ कैसे और इस बात की कितनी गारंटी हैं कि आगे ऐसा नहीं होगा। हैकर्स न केवल प्रभावित उपयोगकर्ताओं के फेसबुक खातों तक पहुंचने की क्षमता प्राप्त कर चुके हैं बल्कि इन सूचनाओं का उपयोग कर वह किसी भी अन्य सेवा जैसे इंस्टाग्राम, व्हाट्सअप, टिंडर, स्पॉटिफी और एयरबिन जैसे ऐप्स में लॉगिन करने में भी सफल हो सकते हैं।

करोड़ों लोगों की सूचनाएं लीक

इस घटना की जांच अभी भी नवजात चरण में है। ज़करबर्ग ने अपनी सफाई में कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या किसी तरह की सूचनाओं का कोई दुरुपयोग हुआ है। यह भी पता नहीं चल सका है कि इस घटना के पीछे कौन था। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा "अब तक हमारी प्रारंभिक जांच से पता नहीं चला है कि इन टोकन का उपयोग किसी भी निजी संदेश या पोस्ट्स तक पहुंचने या इन खातों में कुछ भी पोस्ट करने के लिए किया जाता था। फेसबुक ने खातों के लिए एक्सेस टोकन को अमान्य कर दिया है, जिससे उन उपयोगकर्ताओं को लॉग आउट किया जा सकता है।" फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा, "इन लोगों को अब अपने खातों को दोबारा एक्सेस करने के लिए लॉग इन करना होगा और हम इन लोगों को अपने न्यूज फीड के शीर्ष पर एक संदेश में सूचित करेंगे कि जब वे वापस लॉग इन करेंगे तो क्या होगा।" एक सवाल के जवाब में मार्क जकरबर्ग ने कहा, "यह वास्तव में एक गंभीर सुरक्षा मुद्दा है और हम इसे बेहद गंभीरता से ले रहे हैं। हमारे पास कंपनी में एक बड़ा सुरक्षा नेटवर्क है है जो हमारे सभी चरणों को कठोर बनाता है, और इस तरह के मुद्दों की जांच करता है।"

भारत के यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित

हालांकि जकरबर्ग ने इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी नहीं दी है कि किस देश के कितने अकाउंट प्रभावित हुए हैं।लेकिन आशंका जताई जा रही है डेटा हैकिंग की इस घटना में बड़े पैमाने पर भारतीयों के फेसबुक अकाउंट भी शामिल हैं। दुनिया भर में फेसबुक के 2 अरब से अधिक यूजर्स हैं, जिनमें सर्वाधिक 27 करोड़ भारत से हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस घटना में भारत के कम से कम 1 लाख यूजर्स प्रभावित हो सकते हैं।