
अमरीका में दो छोटे विमानों की आपस में टक्कर, तीन की मौत
वाशिंगटन।अमरीका के फ्लोरिडा में उड़ान के दौरान दो छोटे विमानों की आपस में टक्कर हो गई है। टक्कर में तीन लोगों की मौत हो ने की ख़बर है। बता दें कि यह घटना मंगलवार की है। विमान में चार लोग थे, जिनमे से तीन की मौत हो गई । वहीं, चौथे शख्स के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
मृतकों की पहचान अभी बाकी
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, संघीय उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार को हुई। अभी चौथे शख्स के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। वहीं, मृतकों की पहचान की जानी अभी बाकी है। विमानों को फ्लाइट इंस्ट्रक्टर उड़ा रहे थे, जिनमें से एक शायद 22 वर्षीय जॉर्ज सांचेज था। मियामी डेड काउंटी के मेयर कार्लोस ए.गिमेन्ज ने मीडिया को बताया कि दोनों विमान फ्लाइट स्कूल डीन इंटरनेशनल के थे।
लॉस एंजिलिस में भी हुआ था विमान हादसा
वहीं, कुछ दिन पहले लॉस एंजिलिस से भी विमान हादसा हुआ था। ग्यारह लोगों से भरा एक विमान अलास्का में पहाड़ के एक हिस्से से टकरा गया था। लेकिन गनीमत यह रही कि हादसे के बाद सभी यात्री सुरक्षित बच गए थे। वहीं, अमरीकी तटरक्षकों ने दक्षिणपूर्वी शहर केटचिकन के पास हुए इस हादसे के बाद बयान जारी किया। बयान में कहा यहा कि विमान में सवार सभी 11 यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन उन्हें चोटें आई हैं।
वहीं, मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि द डे हैवीलैंड डीएचसी-3 टी टर्बो ओट्टेर फ्लोटप्लेन में 10 यात्री और एक पायलट सवार थे। करीब 2000 फुट की ऊंचाई पर यह जंबो पर्वत के एक हिस्से से टकरा गया। लेकिन हादसे के बाद सभी लोग सुरक्षित हैं। अधिकारियों ने बताया कि विमान के पायलट ने सुबह नौ बजे के लगभग घटना की जानकारी दी। जानकारी के बाद तटरक्षकों ने दो हेलीकॉप्टर रवाना किए, जिसके बाद सभी लोगों को घटनास्थल से सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।
Published on:
18 Jul 2018 10:10 am
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
