
दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत एक घायल
चंदौली. चकरघट्टा थाना क्षेत्र के चिकनी गांव के समीप जंगल त्रिमुहानी पर तेज़ रफ़्तार बाइकों की टक्कर में वन कर्मी कमला यादव 45 वर्ष निवासी बाघीं थाना नौगढ की मौत हो गई । वहीं दूसरे बाईक चालक रामभजन सोनकर 40 वर्ष निवासी जिगना थाना अहरौरा जनपद मिर्जापुर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायल को बेहतर इलाज के लिए चकिया रेफर कर दिया। पुलिस ने वनकर्मी के शव का पंचनामा भरकर पेस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर के मझगाईं रेंज में चौकीदार पद पर कार्यरत कमला यादव सोमवार को सुबह करीब 8 बजे अपनी ड्यूटी खत्म कर घर जा रहा था। वह नौगढ मार्ग पर चिकनी गांव के जंगल त्रिमुहानी पर पहुंचे ही थे कि वैनी सोनभद्र की ओर से आ रहे रामभजन सोनकर की बाईक से जबरदस्त टक्कर हो गयी। जिससे दोनों बाईकों के चालक गंभीर रूप घायल हो गए जिन्हें देख राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचित कर उन्हें नौगढ लाया जहां पर चिकित्सकों ने वनकर्मी कमला यादव को मृत घोषित कर दिया वहीं राम भजन की हालत गंभीर देख सयुंक्त जिला चिकित्सालय चकिया के लिए रेफर कर दिया गया।
वहीं वनकर्मी की मौत की खबर पाते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लोगों का हूजूम उमड़ पड़ा। पत्नी महाराजी देबी पुत्र इन्द्जीत व बबुन्दर तथा पुत्री अंजना व बब्बी के साथ ही परिजनों रिस्तेदारो के करूण क्रन्दन से मौजूद हर आंखें नम हो गई। 19 अप्रैल को बड़े पुत्र की शादी करने के बाद कमला यादव अपनी पुत्री अंजना का विवाह करने के लिए तैयारी बना रहा था।अस्पताल मे पत्नी महाराजी देबी के साथ ही दोनों पुत्रियां अंजना व बब्बी बार बार गश खाकर बेहोश हो जा रही थी। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय वन अधिकारी मझगाईं जानकी शरण श्रीवास्तव ने परिजनों को ढांढस बंधाया और हर समुचित सहयोग देने का भरोसा दिया।
By- संतोष जायसवाल
Published on:
17 Jul 2018 10:07 pm
बड़ी खबरें
View Allचंदौली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
