वाशिंगटन. अमरीका की महिला नौसैनिक का नया बिकनी अवतार सामने आया है। नौसेना की नौकरी छोड़कर अब वह एक बिकनी मॉडल के रूप में काम कर रही है। कई फैशन मैग्जीन ने उसे अपने कवर पेज पर जगह दी है। इंस्टाग्राम पर शैनन इह्रक नाम की इस मॉडल के 65 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। शैनन बताती हैं कि मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं एक टफ जॉब से नजाकत वाले रैंप पर बिकनी पहनकर कैटवॉक करूंगी, लेकिन ऐसा हो गया है, यही सच्चाई है। शैनन इह्रक नाम की यह मॉडल 19 साल की उम्र में ही अमरीकी नौसेना में भर्ती हुई थी। वहां उसने कड़े अनुशासन से ट्रेनिंग ली और नौसेना के बेडों की रक्षा की। अब 29 की हो चुकी शैनन ने अपनी नौसेना की नौकरी में चार साल समुद्र में बिताए हैं। वह वहां एडमिनिस्ट्रेटिव स्पेशलिस्ट थी।