
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार को अमेठी के पास तेल टैंकर से तेज रफ्तार कार टकरा गई। दुर्घटना में सात महिलाओं समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस वहां राहगीरों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराई। जहां दो महिलाओं की स्थिति गंभीर देख ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक कार सवार सभी यात्री लखनऊ से कुशीनगर जा रहे थे। हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 67.5 का है।
घायलों में हर्षिता निवासी गोमती नगर विस्तार लखनऊ, गुड़िया निवासी गोमती नगर लोहिया थाना, पूजा निवासी गोमती नगर लखनऊ, खुशी रॉय निवासी चंदौली, शिखा कुमारी निवासी अमौसी थाना सरोजिनी नगर, ड्राइवर इरशाद अली निवासी राजाजीपुरम लखनऊ, स्नेहा निवासी अमौसी लखनऊ और सौम्या निवासी गोमती नगर लखनऊ शामिल हैं। थाना प्रभारी शुकुल बाजार दयाशंकर मिश्रा ने कहा कि कार सवार सभी लोग लखनऊ से कुशीनगर जा रहे थे। जहां कार अनियंत्रित होकर टैंकर से टकरा गई।
Updated on:
03 Feb 2025 11:33 pm
Published on:
03 Feb 2025 11:32 pm
बड़ी खबरें
View Allअमेठी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
