31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा इलेक्शन से बड़ी खबर, राहुल नहीं वरुण गांधी दे सकते हैं अमेठी में स्मृति ईरानी को टक्कर

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी बीच सभी की निगाहें कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाली अमेठी सीट पर टिकी हुई हैं। हालांकि, अभी तक कांग्रेस की तरफ से इस सीट को लेकर अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की गई है। अब इसी बची चर्चा तेज हो गई है कि इस सीट से वरुण गांधी चुनाव लड़ेंगे।

2 min read
Google source verification

अमेठी

image

Aman Pandey

Mar 20, 2024

Lok Sabha Election 2024 Varun Gandhi will give competition to Smriti Irani in Amethi not Rahul

Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी के वायनाड शिफ्ट हो जाने के बाद अमेठी से उनके चुनाव लड़ने का रुझान खत्म हो गया है। अगर प्रियंका गांधी चुनाव लड़ती हैं तो उनके अमेठी की जगह रायबरेली को चुनने की संभावना है। इसका संकेत उस पत्र से मिलता है, जो सोनिया ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था, 'मुझे पता है कि आप भविष्य में भी मेरे और मेरे परिवार के साथ खड़े रहेंगे, जैसा कि आप अतीत में करते थे।'

ऐसे सूत्रों का कहना है कि वरुण गांधी अमेठी से निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी उन्हें समर्थन दे सकती है। ऐसी चर्चा इसलिए भी है कि भाजपा से वरुण गांधी को टिकट मिलने की संभावना नहीं है, जो पार्टी की नीतियों के अत्यधिक आलोचक माने जाते हैं।

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को हार का सामना करना पड़ा था। उनको बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने हराया था। भाजपा ने इस बार फिर से स्मृति ईरानी को अमेठी से उम्मीदवार बनाया है। जबकि, कांग्रेस को लेकर इस सीट पर अभी तक स्थिति साफ नहीं है।

























































































साल प्रत्याशी पार्टी कुल वोट
2019स्मृति ईरानीबीजेपी468514
2014राहुल गांधीकांग्रेस408651
2009राहुल गांधीकांग्रेस464195
2004राहुल गांधीकांग्रेस390179
1999सोनिया गांधीकांग्रेस418960
1998संजय सिंहबीजेपी205025
1996सतीश शर्माबीजेपी157868
1991राजीव गांधीकांग्रेस187138
1989राजीव गांधीकांग्रेस271407
1984राजीव गांधीकांग्रेस365041
1980संजय गांधीINC(I)186990
1977रविंद्र प्रताप सिंहबीएलडी176410
1971विद्याधर वाजपेयीकांग्रेस96312

अमेठी लोकसभा सीट के इतिहास पर नजर डालें तो इस सीट के गठन के बाद से ही यहां कांग्रेस का दबदबा रहा है, लेकिन 1977 में जनता पार्टी की लहर में इस सीट पर रविंद्र प्रताप सिंह ने संजय सिंह को हरा दिया था। वहीं, 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की स्‍मृति इरानी ने जीत हासिल की थी। इस सीट से वरुण के पिता संजय गांधी भी चुनाव लड़ चुके हैं।