अगार मालवा

प्रस्फुटन समितियां गांवों के सर्वांगीण विकास में निभा रहीं अहम भूमिका

पढ़िए मप्र जन अभियान परिषद की त्रैमासिक सेक्टर बैठक में यह क्या बोले गए अ​धिकारी

less than 1 minute read

तनोड़िया. मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत संचालित ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। नेत्र शिविर, स्वास्थ्य शिविर, सामूहिक श्रमदान, स्वैच्छिक सेवा और स्वावलंबन जैसे कार्यों के माध्यम से गांवों में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। यह बात राष्ट्रीय केसरिया हिंदू वाहिनी सनातन कल्याण समिति महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा ठाकुर ने परिषद की त्रैमासिक सेक्टर समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने समितियों द्वारा किए जा रहे जनहितकारी कार्यों की सराहना की।

ये भी पढ़ें

यूजीसी एक्ट के विरोध में आज शाजापुर में रैली, सवर्ण एकता मंच सौंपेगा ज्ञापन

शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर

बैठक को संबोधित करते हुए जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक देवेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रस्फुटन समितियां शासन और जनता के बीच सेतु का कार्य कर रही हैं। उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने नवांकुर सेक्टर की समितियों द्वारा स्वावलंबन और सामूहिक प्रयासों से किए जा रहे कार्यों को सराहनीय बताया।

समितियों ने प्रस्तुत की त्रैमासिक गतिविधियों की जानकारी

बैठक में विभिन्न ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्षों और सचिवों ने अपने-अपने गांवों में आयोजित गतिविधियों की जानकारी दी। सेवा सप्ताह, प्रशासन गांव की ओर अभियान, विश्व ध्यान दिवस, जल संचयन अभियान और ग्रामोदय-अभ्युदय कार्यक्रमों के अंतर्गत किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर कई ग्राम समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। मीना स्वर्णकार ने मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों के प्रवेश संबंधी जानकारी भी दी। कार्यक्रम का संचालन दिनेश तिवारी और शिवनारायण आर्य ने किया।

ये भी पढ़ें

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अरनियाकला में प्रेरणा उत्सव

Updated on:
06 Feb 2026 09:09 pm
Published on:
06 Feb 2026 09:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर