आगरा

आगरा फोर्ट और ईदगाह बस स्टेंड का बदलने जा रहा रंग रूप

राजकोर्ट बस स्टेशन की तर्ज पर बनेगा आगरा फोर्ट

2 min read
Nov 29, 2017

आगरा। आगरा फोर्ट और ईदगाह बस स्टेशन अब नए रूप में नजर आएंगे। बस यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से ये बस स्टेंड अपडेट किए जा रहे हैं। इन स्टेशनों को राजकोट बस स्टेशन की तर्ज पर पीपीपी यानि पब्लिक प्राइवेट पार्टनशिप के तहत तैयार किया जाएगा। ये निर्देश मुख्य सचिव राजीव कुमार ने दिए हैं। राज्यभर के कुल 18 स्टेशनों पर अपडेशन होना है।

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने बस सेवाओं में जनसुविधा बढ़ाने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अगले दो से तीन महीनों में बस स्टेशन और डिपो का डिजिटलाइजेशन किया जाए, इसके साथ ही परिवहन निगम के बस संचालन विस्तार और ग्रामीण इलाकों तक बस सेवा की पहुंच बढ़ाने के लिए कदम उठाने हैं। इसकी समय सीमा वर्ष 2017 तक रखी गई है। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम के बस स्टेशनों के अनुरूप आधुनिक एवं उपयोगी संसाधनों के रूप में पीपीपी मॉडल पर विकसित करने में तेजी लाई जाए।

ये मिलेगी सुविधा
आगरा फोर्ट और ईदगाह बस स्टेशन का अपडेशन होने के बाद यहां सुविधा बहुत अधिक हो जाएंगी। सुरक्षा और सुरक्षा जांच के लिए सीसीटीवी कैमरे और जीपीएस का सिस्टम होगा। यात्रियों के इंतजार के दौरान उनके मनोरंजन के लिए टीवी। हवाई अड्डे की तरह साइन बोर्ड और अन्य सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

ये भी पढ़ें -

ये भी पढ़ें -

ये भी पढ़ें -

ये भी पढ़ें -

ये भी पढ़ें -

Published on:
29 Nov 2017 10:18 am
Also Read
View All