आगरा

आगरा का नाम बदलने के मुद्दे पर भाजपा नेता के बयान से सनसनी, देखें वीडियो

अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंवर शैलराज सिंह एडवोकेट ने कहा- आगरा का नाम अग्रवन करना तो बेवकूफी
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2018, 4:53 PM IST
shailraj singh
shailraj singh

आगरा। फैजाबाद का नाम अय़ोध्या और इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने को लेकर राजनीतिक बयानबाजी चल रही है। आगरा का नाम अग्रवन करने का प्रस्ताव भारतीय जनता पार्टी के विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने दिया है। इस संबंध में भाजपा और जाट नेता कुंवर शैलराज सिंह एडवोकेट ने एक बयान देकर सनसनी फैला दी है। उनके विरोध में अग्रवाल समाज के लोग आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें

आगरा का नाम महाराजा सूरजमल नगर किया जाए

कलक्ट्रेट में पत्रिका से बातचीत में अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंवर शैलराज सिंह एडवोकेट ने कहा- आगरा का नाम बदला ही जाना है तो महाराजा सूरजमल नगर किया जाना चाहिए। आगरा का नाम अग्रवन करना तो बेवकूफी होगी। महाराज सूरजमल भारतपुर के नरेश रहे हैं, जिसे लोहागढ़ भी कहते हैं। पूरे विश्व में भरतपुर जाटों की ऐसी रिसायत है जो अजेय रही है। अंग्रेज या मुगल कभी भरतपुर को विजित नहीं कर पाए।

यह भी पढ़ें

जाटों ने आगरा किला और ताजमहल पर कब्जा किया था

महाराजा सूरजमल ने मुगलों की आन बान शान आगरा किला और ताजमहल पर कब्जा कर लिया था। वहां हमारा आधिपत्य रहा है। आगरा किला में महाराजा सूरजमल के पूर्वज महाराज रतन सिंह की हवेली आज भी है। आगरा के चारों ओर बृज क्षेत्र में जाटों की जनसंख्या बहुतायत में है। जाटों ने अपने अंग-अंग काटना स्वीकार किया था, लेकिन इस्लाम धर्म ग्रहण नहीं किया था। हमारे समाज की स्मृतियां आगरा से जुड़ी हुई हैं। हमारा बहुत बड़ा योगदान देश की सुरक्षा और स्वतंत्रता आंदोलन में रहा है।़

यह भी पढ़ें

आगरा के विकास में मुगलों का नहीं, किसानों का योगदान

यह कहे जाने पर आगरा के विकास में सर्वाधिक योगदान मुगलों का है। मुगलों ने आगरा में आगरा किला, ताजमहल, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा, रामबाग, एत्मादुद्दौला जैसे स्मारक बनाए, श्री सिंह ने कहा कि आगरा के विकास में सबसे बड़ा योगदन ‘जय जवान और जय किसान’ का है। हम मूलतः किसान हैं और हमारे बेटे सेना में हैं। किसानों का सर्वाधिक योगदान देश की प्रगति में है। इसलिए बहुत आवश्यक है कि आगरा नगर का नाम परिवर्तित कर महाराजा सूरजमल नगर किया जाए।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक