अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में इन दिनों शहरों के नाम बदले जाने की चर्चा आम है। सरकार जहां एक तरफ शहरों के नाम बदले जाने को पुराना गौरव वापस दिलाना बता कर वाहवाही लूट रही है वहीं विपक्षी इसे सरकार की चुनावी चाल बता रहे हैं। अब यह बहस राजनैतिक गलियारों से निकल कर शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंच गई है। जी हां, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में छत्रा संघ की निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान इस मुद्दे पर जमकर तकरीर की गई औऱ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा गया।