5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान चुनाव के बीच यहां 64 ईवीएम मशीन निकलीं खराब

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान सहित तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहा है इसी बीच खराब ईवीएम मशीनें पकड़े जाने की खबर आ रही है।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

एटा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 14 Nov 2018, 10:48 AM IST

एटा। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान सहित तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहा है इसी बीच उत्तर प्रदेश में भेजी गईं ईवीएम मशीनें खराब पाए जाने की खबर आ रही हैं। तकरीबन 64 ईवीएम मशीनें खराब पाई गई हैं। इस संबध में जिल के डीएम ने चुनाव आयोग को सूचित कर दिया है।

चुनाव आयोग को किया सूचित

दरअसल मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान सहित तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव के बीच लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भी तैयारियों तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के जनपद एटा में 2019 लोकसभा चुनाव के लिए 1971 ईवीएम मशीनें भेजी गई थीं। जिनमें से तकरीबन 64 ईवीम मशीनें खराब पाई गई। एटा के जिलाधिकारी ईश्वरी प्रसाद पांडेय ने इस संबध में चुनाव आयोग को सूचित कर मशीनें वापस भेजने की बात कही। जिलाधिकारी ने बतायाकि कुल 2600 मशीनें आनी थीं लेकिन अभी फिलहाल 1971 मशीनें ही आईं। जिलाधिकारी ने बताया कि इन मशीनों में तकनीकी दिक्कत पाई गई है। ये मशीनें पहले से अपग्रेड की गई हैं।

चुनाव के लिए तैयारियां

साथ ही जिलाधिकारी ने मदाता सूची पुनरीक्षण कार्य और आगामी चुनाव से संबंधित सभी कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी का कहना है कि जिले में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए तैयारियां चुनाव आयोग के निर्देशानुसार की जा रही हैं।