
demo pic
अलीगढ़। कोतवाली क्षेत्र के गांव बांकनेर में प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इस दौरान बंधक बनाकर उसकी जमकर पिटाई की। पिटाई के दौरान प्रेमी की आंख फूट गई। पसलियां टूट गईं। सूचना पाकर बचाने पहुंचे युवक के पिता को भी लोगों ने जमकर पीटा। इसके बाद गांव में तनाव पैदा हो गया है। पुलिस तैनात कर दी गई है।
प्रेमिका के घर गया था
ग्रामीणों ने बताया कि गांव गौमत निवासी इस युवक का बांकनेर निवासी एक छात्रा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीती रात युवती का परिवार गांव में आयोजित रामलीला देखने गया था। मौका पाकर युवक अपनी प्रेमिका के घर पहुंच गया। किसी ने उसे घर में घुसते हुए देख लिया। ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने प्रेमी की जमकर धुनाई की और इश्क का भूत उतार दिया। युवक रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन किसी को तरस नहीं आया। पीटते-पीटते उसकी पसलियां तोड़ डालीं। एक आंख भी फूट गई है।
दिल्ली में चल रहा इलाज
बाद में पहुंची पुलिस ने किसी तरह युवक को बंधन मुक्त कराकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) भेजा। वहां से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रात्रि में ही जेएन मेडिकल कॉलेज से गंभीर हालत में पिता और पुत्र दोनों को दिल्ली रेफर कर दिया गया है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात है।
Published on:
14 Nov 2018 11:36 am
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
