Agra police reels action : आगरा में वर्दी पहनकर सोशल मीडिया पर रील्स बनाना 8 पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। पुलिस कमिश्नर की सख्ती के बाद सोशल मीडिया पॉलिसी उल्लंघन मामले में 7 सब-इंस्पेक्टर समेत 8 को किया गया लाइनहाजिर।
आगरा। उत्तर प्रदेश पुलिस की अनुशासन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आगरा पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी कार्रवाई की है। वर्दी पहनकर इंस्टाग्राम, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रील्स व निजी पोस्ट डालने वाले 8 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) द्वारा जारी आदेश में साफ कहा गया है कि यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश पुलिस सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 और विभागीय दिशा-निर्देशों की अवहेलना करने पर की गई है।
उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने पहले ही साफ गाइडलाइंस जारी कर दी हैं कि पुलिसकर्मी:
सभी को रिजर्व पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया गया है।
आगरा पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि भविष्य में भी सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले किसी भी कर्मी के खिलाफ इसी तरह की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
यूपी पुलिस ने 8 फरवरी 2023 को सोशल मीडिया पॉलिसी जारी की थी, जिसमें ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया इस्तेमाल, वर्दी में रील बनाना, लाइव प्रसारण और पुलिस की छवि खराब करने वाले कंटेंट को सख्ती से प्रतिबंधित किया गया था। इसके बावजूद उल्लंघन जारी हैं।
साल 2025 में यूपी पुलिस ने करीब 60,000 नए सिपाहियों की भर्ती की थी, जिनमें ज्यादातर 18-25 साल के युवा शामिल हैं। ये नए जवान सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय हैं। उनकी रील्स में फिल्मी गानों पर लिप-सिंक, ‘सिंघम’ स्टाइल डायलॉग, ड्रिल को ड्रामेटिक अंदाज में दिखाना, वर्दी में जुलूस और भावुक विदाई वाले सीन आम हैं। कई ने अपने यूजरनेम में COP या UP Police जोड़ लिया है।