
आगरा। लोकसभा (Lok Sabha) में बहस के दौरान स्पीकर की कुर्सी संभाल रहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद रमा देवी (Rama Devi) पर अभद्र टिप्पणी कर विवाद में घिरे आजम खां (Azam Khan) लगातार भाजपा के निशाने पर हैं। parliament में शुक्रवार को महिला सांसदों ने आजम खां पर कार्रवाई की मांग की तो इटावा से भाजपा सांसद राम शंकर कठेरिया (Ram Shankar Katheria) ने भी आजम खां पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजम खां ने संसद की गरिमा को तार-तार किया है। कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
क्या है मामला
बदा तें कि गुरुवार को लोकसभा कार्रवाई के दौरान चेयर संभाल रहीं भाजपा की वरिष्ठ सांसद रमा देवी ने जब समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) सांसद आजम खां को चेयर को एड्रेस करने के लिए कहा तो आजम ने शायराना अंदाज में रमा देवी को लेकर अभद्र टिप्पणी कर दी। इस पर सदन में हंगामा हो गया। सदन में मौजूद तमाम सांसदों ने आजम की इस टिप्पणी की आलोचना की और स्पीकर (Lok sabha Speaker) ओम बिड़ला (Om Birla) से आजम के खिलाफ कार्रावाई की मांग की।
अब इस मामले में सोमवार को स्पीकर आजम खां से माफी मांगने के लिए कहेंगे। वहीं आजम खां लगातार भाजपा के निशाने पर हैं। इटावा से भाजपा सांसद राम शंकर कठेरिया ने आजम पर निशाना साधा है। राम शंकर कठेरिया ने कहा कि आजम खां ने सदन की गरिमा को तार-तार किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दौरान अजम ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए जमीनो पर कब्जा कराया है, इस मामले में कानून अपना काम कर रहा है।