आगरा

भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री को दिए ऐसे सुझाव कि हो सकता है कई समस्याओं का अंत

आयुष्मान भारत योजना, राशन वितरण और कश्मीर से आतंकवाद समाप्त करने का उपाय बताया
4 min read
• •
Updated: 16 Jun 2019, 7:48 AM IST
narendra modi
narendra modi

आगरा। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति (चुनाव आयोग) के सदस्य, आगरा छावनी से पूर्व विधायक, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री (संगठन), उत्तर प्रदेश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ऐसे सुझाव भेजे हैं कि अग इन पर अमल हुआ तो कई समस्याएं समाप्त हो सकती हैं। ‘आयुष्मान भारत योजना’ के अन्तर्गत रुपये 5 लाख वार्षिक आय तक के प्रत्येक परिवार को लाभ, ‘राशन आपके द्वार’, जिसमें प्रत्येक उपभोक्ता के दरवाजे पर राशन पहुंचाया जाए, ‘जनसंख्या नियंत्रण’ एवं ‘कश्मीर से आतंकवाद समाप्त करने हेतु सुझाव’ को अपनी प्राथमिकताओं में सम्मिलित करने का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़ें

‘आयुष्मान भारत योजना’ का लाभ पांच लाख की आय वालों को भी मिले

पत्र में श्री मेहरा ने लिखा है कि जिस प्रकार ‘किसान सम्मान निधि’ का विस्तारीकरण कर प्रत्येक किसान को लाभ दिया गया है, उसी प्रकार ‘आयुष्मान भारत योजना’ का विस्तारीकरण कर उसका लाभ प्रत्येक उस परिवार को मिले, जिसकी वार्षिक आय रु0 5 लाख तक है, पत्र में आगे श्री मेहरा ने लिखा है कि जब भारत सरकार ने रु0 5 लाख तक की आय को आयकर से मुक्त कर दिया है, तब ‘आयुष्मान भारत योजना’ का लाभ भी इस वर्ग को दिया जाए।

यह भी पढ़ें

राशन आपके द्वार’ योजना चलाएं, कमीशन बढ़ाएं

केन्द्रीय चुनाव समिति (चुनाव आयोग) के सदस्य श्री मेहरा ने एक अभिनव सुझाव प्रधानमंत्री को भेजा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि प्रत्येक राशनकार्ड धारक को राशन उसके दरवाजे तक, ‘राशन आपके द्वार’ योजना के अन्तर्गत पहुंचाया जाए। श्री मेहरा ने विशेष रूप से यह आग्रह किया है कि आपके नेतृत्व में सरकार ने करोड़ो फर्जी राशनकार्ड निरस्त किए हैं, उसके पश्चात भी केन्द्रीय सब्सिडी द्वारा राशन विक्रेताओं को दिए जाने वाले गेहूँ, चावल व मिट्टी के तेल की घोर कालाबाजारी हो रही है, इसके अतिरिक्त निम्न आयवर्ग एवं मध्यम आय वर्ग के व्यक्तियों को अपनी दैनिक दिहाड़ियों का भी नुकसान उठाना पड़ता है, इसलिए प्रत्येक राशन उपभोक्ता के दरवाजे पर राशन ‘राशन आपके द्वार’ के अन्तर्गत पहुंचवाया जाए, जिससे राशनकार्ड धारकों को राशन की दुकान तक नहीं जाना पड़ेगा। बायोमैट्रिक मशीन अथवा अन्य किसी आईकार्ड के माध्यम से उन्हें राशन दिया जाए। श्री मेहरा ने अपने सुझाव में यह भी लिखा है, ‘राशन आपके द्वार’ योजना को सफल बनाने के लिए यह भी उचित होगा कि राशन विक्रेताओं के कमीशन में कुछ वृद्धि की जाए।

यह भी पढ़ें

कश्मीर से आतंकवाद समाप्त करने हेतु सुझाव

श्री केशो मेहरा ने ‘कश्मीर से आतंकवाद समाप्त करने हेतु’ सुझाव दिया है कि प्रत्येक कश्मीरी के घर में उसकी सुरक्षा हेतु सेना के दो पूर्वसैनिकों की नियुक्ति पूर्ण वेतन व आधुनिकतम हथियारों के साथ की जाए, जिससे कि स्लीपिंग सेल की गतिविधियों पर पूर्ण रोक लग जाएगी, क्योंकि आतंकवादी कश्मीरियों के घर में जबरिया आश्रय लेते हैं, यह बंद हो जाएगा। श्री मेहरा ने आग्रहपूर्वक यह भी कहा है कि इससे कश्मीरी ब्राह्मण अपने घरों में वापस लौटने के लिए प्रेरित होंगे।

यह भी पढ़ें

‘हम दो हमारे दो’ सभी नागरिकों पर लागू हो

श्री केशो मेहरा, पूर्व प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने कहा है, जनसंख्या नियंत्रण हेतु ‘हम दो हमारे दो’ को देश के सभी नागरिकों के लिए प्रभावी रूप से लागू किया जाए, इस हेतु पुरुष अथवा स्त्री की प्रजनन शक्तियों को अनिवार्यतः रोकने हेतु ऑपरेशन अथवा अन्य प्रभावी गर्भ निरोधक कदम उठाए जाएं। श्री मेहरा ने कहा है कि देश के संसाधन सीमित हैं, इसलिए जनसंख्या पर प्रभावी नियंत्रण अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने कुछ व्यक्तियों द्वारा दिए गए सुझाव को कदापि उपयुक्त नहीं माना है, जिसमें कहा गया है कि जिनके दो से अधिक बच्चे हैं, उनको मताधिकार से वंचित कर दिया जाए, सरकारी नौकरियों में पात्र न माना जाए अथवा किसी कल्याणकारी योजना का लाभ न मिले, क्योंकि इस प्रकार बढ़ी हुई आबादी को अन्न, जल, विद्युत ये सब तो सरकार को उपलब्ध कराना ही होगा एवं यह देश के संसाधनों पर भार होगा एवं जो हमारा लक्ष्य है कि भारत विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बन जाए, वह संभव नहीं हो पाएगा।

यह भी पढ़ें

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक