आगरा

डीजीपी के रोड सेफ्टी चेलैंज को एसएसपी ने स्वीकारा

एसएसपी अमित पाठक ने रोड सेफ़्टी चैलेंज स्वीकार किया है
2 min read
• •
Updated: 2 Jun 2018, 10:56 AM IST
ssp agra
डीजीपी के रोड सेफ्टी चेलैंज को एसएसपी ने स्वीकारा

आगरा। एसएसपी अमित पाठक ने रोड सेफ़्टी चैलेंज स्वीकार किया है, वे आगरा में लोगों को सड़क दुर्घटना में जान को खतरा ना रहे। इसके लिए अपनी टीम के साथ आगाह करेंगे। साथ ही हेलमेट लगाने और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। वहीं आगरा जोन एडीजी अजय आनंद सहित जनपद के पुलिसकर्मियों ने भी इस चैलेंज को स्वीकार किया है।


एसएसपी अमित पाठक ने कलेक्ट्रेट परिसर से अपनी कार का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे अपनी गाड़ी से निकलते हैं। एसएसपी के ड्राइवर और उनके सुरक्षाकर्मी आगे की सीट पर बैठते ही सीट बेल्ट पहनते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी सीट पर एसएसपी अमित पाठक बैठते ही सीट बेल्ट का उपयोग करते हैं। एसएसपी ने लगातार सुरक्षा मानकों का पालन किया है। बता दें कि यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने पुलिस अधिकारियों को रोड सेफ़्टी चैलेंज की चुनौती दी है। आगरा में हेलमेट अभियान को मुकाम तक पहुंचाने के बाद एसएसपी अमित पाठक ने उनका चैलेंज स्वीकार किया और लोगों को रोड सेफ़्टी के लिए जागरूक कर रहे हैं। हेलमेट अभियान को महकम से शुरू करने वाले एसएसपी अमित पाठक ने सादा ड्रेस में भी पुलिसचौकियों, थानों में अचानक निरीक्षण किया था।


बुलेट से रियलिटी चेक करने में भी अपनाई सेफ्टी
आगरा में लाल बुलेट काफी चर्चा में रही थी। कई बार एसएसपी बुलेट लेकर रियलिटी चेक करने निकले। लाल बुलेट पर एसएसपी को कोई पहचान नहीं सका।

Updated on:
2 Jun 2018, 10:56 AM IST
Published on: