28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर कहां लापता हो गई दो बच्चों सहित मां, रेलवे में मचा हड़कंप

कारोबारी की पत्नी दो बेटियों सहित गायब, केरला एक्सप्रेस से गई थी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 1 Jun 2018, 10:17 AM IST

agra cant railway

आखिर कहां गई बच्चों सहित मां, रेलवे में मचा हड़कंप

आगरा। केरला एक्सप्रेस से आगरा के कारोबारी की पत्नी और दो बेटियां गायब हो गईं। कारोबारी की पत्नी अपनी दोनों बेटियों के साथ ग्वालियर से आगरा के लिए आ रही थीं। लेकिन, आगरा में नहीं पहुंचीं। पत्नी और दो बेटियों के गुम होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है तो रेलवे में भी हड़कंप मचा हुआ है। ग्वालियर और आगरा जीआरपी सभी की तलाश में जुटी है। पत्नी और बेटियों की गुमशुदगी के पोस्टर लगाए गए हैं।

बता दें दयालबाग स्थित राजकमल अपार्टमेंट में मेडिकल उपकरण के कारोबारी जितेंद्र सिंह अपनी पत्नी सपना और दो बेटियां तन्नू पांच साल व किटटू दो साल के साथ रह रहे हैं। जितेंद्र सिंह की ससुराल ग्वालियर में रेलवे कॉलोनी में है। कुछ दिन पहले सपना अपने मायके ग्वालियर गई थी। सपना के साथ उसकी दोनों बेटियां भी थीं। सपना ग्वालियर से 27 मई को आगरा के लिए निकली। सपना की मां शांति देवी रेलवे स्टेशन तक उन्हें विदा करने के लिए भी आई। ग्वालियर से सपना अपनी दोनों बेटियों के साथ केरला एक्सप्रेस में बैठ गर्ईं। लेकिन, आगरा नहीं पहुंची।
कैंट रेलवे स्टेशन पर इंतजार करता रहा पति
आगरा के कैंट स्टेशन पर जितेंद्र सिंह अपनी पत्नी सपना और दोनों बेटियों का इंतजार कर रहे थे। केरला एक्सप्रेस का ग्वालियर और आगरा के बीच में स्टॉपेज नहीं है। आगरा में केरला एक्सप्रेस पहुंची। लेकिन, सपना अपनी बेटियों के साथ स्टेशन पर नहीं उतरी। जितेंद्र ने ससुराल फोन किया तो बताया गया कि सपना और उसकी दोनों बेटियों को केरला एक्सप्रेस से ही निकली है। आगरा कैंट स्टेशन पर सपना और दोनों बेटियों के न मिलने के बाद जितेंद्र सिंह ग्वालियर स्टेशन पहुंचे। वहां सीसीटीवी चेक किए गए जिससे पता चल सके कि सपना केरला एक्सप्रेस में बैठी भी थी कि नहीं लेकिन सीसीटीवी खराब थे। इसके बाद जितेंद्र सिंह ने ग्वालियर स्टेशन पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई। आगरा और ग्वालियर की जीआरपी सपना और उनकी दोनों बेटियों की तलाश में जुटी है। कारोबारी जितेंद्र सिंह ने रेल मंत्रालय से लेकर जीआरपी मुख्यालय में टवीट किया है। इंस्पेक्टर आगरा कैंट अश्वनी कौशिक का कहना है कि कारोबारी की पत्नी और बच्चों की तलाश की जा रही है।


जगह जगह लगाए पोस्टर
परेशान जितेंद्र ने अपनी बेटियों और पत्नी की गुमशुदगी के पोस्टर जगह जगह लगाए है। इसमें उनकी पत्नी और दोनों बेटियों की सूचना देने वाले को 51 हजार रुपये देने के लिए कहा गया है। सूचना फोन नंबर 9917567683, 7500078441 और 9639972003 पर दे सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग