
आगरा। अग्ररत्न डॉ. राम मनोहर लोहिया जयन्ती के मौके पर अग्रवाल युवा संगठन द्वारा लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में डॉ. लोहिया शिरोमणी सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार 23 मार्च को शाम 5 बजे से किया जाएगा। जिसमें अग्र समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा को लोहा मनवा चुके लोगों को सम्मानित किया जाएगा। वृंदावन की रास मंडली द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगा।
अग्र समाज के लोगों को किया जाएगा सम्मानित
संगठन के मुख्य संरक्षक विनय अग्रवाल, अध्यक्ष अश्विनी अग्रवाल (शैलू), महामंत्री मयंक अग्रवाल व कोषाध्यक्ष विवेक गर्ग ने भगवान सिनेमा चौराहा स्थित होटल आशादीप में आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन अग्रवाल युवा संगठन द्वारा पिछले 25 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। यह 26वां समारोह है। जिसमें डॉ. लोहिया शिरोमणी सम्मान से सुनील विकल व अग्र समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाले 30 लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक चेलगा। जिसमें वृंदावन की रास मंडली द्वारा रास, होली व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
राज्यमंत्री अतुल गर्ग आएंगे आगरा
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (खाद्य एवं रसद) अतुल गर्ग होंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन एससीएसटी आयोग के चेयरमैन और भाजपा सांसद डॉ.रामशंकर कठेरिया, कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल, सुरेश चंद गर्ग करेंगे।
ये भी पढ़ें: हरि अनंत हरि कथा अनंता’ की तरह है 'गंगाजल' की कथा
कार्यक्रम में ये लोग रहेंगे मौजूद
मुख्य वक्ता मेयर नवीन जैन व अति विशिष्ट अतिथियों में विधायक जगन प्रसाद गर्ग , महेश गोयल आदि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक, संजय अग्रवाल, सचिन गोयल (समन्वयक), शकुन बंसल, मनोज सिंघल, नितिन गोयल, प्रमोद मित्तल, नीरज अग्रवाल, राकेश गर्ग, उमेश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल आदि मौजूद थे।
ये भी पढ़ें: सामने आया यूपी पुलिस का बेरहम चेहरा, एंबुलेंस ड्राइवर को मामूली बात थर्ड डिग्री टॉर्चर, किया ये हाल...