ये है पूरा मामला
पीड़ित एंबुलेंस ड्राइवर दीपू ने बताया कि उसकी पत्नी और बेटी शौच के लिए जा रहे थे। तभी एक युवक ने उसकी बेटी और पत्नी के साथ छेड़छाड़ कर दी। तब दीपू की पत्नी और बेटी चिल्लाई। उनकी आवाज सुनकर दीपू वहां पहुंच गया और उसने युवक के थप्पड़ जड़ दिया। उसके बाद युवक ने दीपू के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करा दिया। दीपू का आरोप है कि पुलिस ने युवक के इशारे पर दीपू को पकड़ लिया और प्राइवेट कमरे में ले जाकर उसे लाठी डंडों से बेरहमी से पीटा। कई जगहों पर सिगरेट से भी जलाया जिसके निशान उसके शरीर पर मौजूद हैं।