17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए, क्या हुआ ऐसा कि इस अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर एक फोटो डालते ही पुलिस पकड़ कर ले गयी ?

वन विभाग के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। टीवी अभिनेत्री श्रुति उल्फत सहित दो प्रोडक्शन मैनेजर उत्कर्ष बाली और नितिन सोलंकी को वन विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Rajesh

•

Updated: 9 Feb 2017, 10:34 AM IST

shruti ulfat

shruti ulfat

टीवी अभिनेत्री श्रुति उल्फत सहित दो प्रोडक्शन मैनेजर उत्कर्ष बाली और नितिन सोलंकी को वन विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार इनपर वन विभाग के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है, विभाग ने इन्हें गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया ।

मामला क्या था

श्रुति उल्फत ने कोबरा के साथ अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अक्टूबर 2016 में डाला था जिसके बाद मुंबई प्रादेशिक विंग के वन अधिकारियों ने कुछ पशु कार्यकर्ताओं की शिकायत पर मामला दर्ज किया और कार्रवाई की थी ।

बताया जा रहा है कि वीडियो अक्टूबर 2016 में सीरियल 'नागार्जुन' के प्रमोशन के लिए बनाया गया था,जिसे श्रुति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

उनके ऐसा करने के बाद यह वीडियो वायरल हो गया. पहले प्रोडक्शन टीम ने इस वीडियो में दिख रहे कोबरा को एक स्पेशल इफेक्ट्स बताया था जिसके बाद अधिकारियों ने वीडियों को जांच के लिए कलिना फॉरेंसिक लैब भेजा।

17 जनवरी को आयी रिपोर्ट से पता चला कि वीडियो में दिखाया गया सांप असली था।

रिपोर्ट के आधार पर अभिनेत्री को नोटिस भेजा गया हैं और एक प्राथमिक अपराध रिपोर्ट दर्ज की गई हैं।

बुधवार को अभिनेत्री श्रुति उल्फत और दोनों प्रोडक्शन मैनेजर को पूछताछ के लिए बुलाया गया, जहां उन्होंने स्वीकार किया कि वीडियो में दिखा कोबरा असली है।

उनके स्वीकार करने के बाद सभी को कोर्ट ले जाया गया, जहां से इन्हें एक दिन की कस्टडी में भेज दिया गया ।