
आगरा। मायावती की सोशलल इंजीनियरिंग मेंं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सेंध लगाने की तैयारी कर चुकी है। एक निष्कासित बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता कभी भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इन नेता के साथ कई अन्य ब्राह्ण भी भाजपा में शामिल होंगे। सूत्रों की मानें तो लगभग बात हो चुकी है अब बस इस बात की एक्सरसाइज चल रही है कि और कौन-कौन साथ आएगा।
बता दें कि हाल ही में मायावती ने पूर्वमंत्री रामवीर उपाध्याय के भाई मुकुल उपाध्याय को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप के साथ पार्टी से बाहर कर दिया है। निष्काशन के बाद मुकुल ने मायावती पर गंभीर आरोप लगाए। मुकुल ने मायावती पर टिकिट के बदले पांच कोरड़ रुपए मांगने का आरोप भी लगाया। इसके साथ ही मुकुल ने अपने बड़े भाई रामवीर उपाध्याय और भाभी सीमा उपाध्याय पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद से ही लगातार चर्चा है कि मुकुल भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
अब सूत्रों की मानें तो मुकुल उपाध्याय की भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से कई दौर की मुलाकात हो चुुकी है। वह कभी भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार मुकुल के साथ कई ब्राह्मण नेता भी भाजपा में शामिल होंगे, फिलहाल अब इस बात पर एक्सरसाइज चल रही है कि और कौन-कौन साथ आएगा। हालांकि इस मामले में भाजपा की तरफ से कोई अधिकृृत जानकारी देने से बच रहे हैं साथ ही मुकुल भी समर्थकों से चर्चा करने की बात कह कर चुप्पी साधे हुए हैं।