आगरा

12वीं छात्रा के साथ झांसी के युवक ने किया कुछ ऐसा

झांसी के युवक ने फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद खींचे थे फोटो
2 min read
• •
Updated: 23 Mar 2018, 11:51 AM IST
facebook agra police

आगरा। फेसबुक पर दोस्ती करना युवतियों को भारी पड़ रहा है। झांसी के एक युवक ने फेसबुक पर 12वीं क्लास की छात्रा के साथ दोस्ती की। उसे मिलने के लिए आगरा के किला पर बुलाया और वहां उसके फोटो खींचे। इसके बाद युवक ने उन फोटो को एडिट किया और फेसबुक पर डाल दिए। छात्रा को तस्वीरों का पता उस समय लगा जब उसकी एक सहेली ने ये फोटोग्राफ देखकर उसे फोन किया। साइबर सेल को इसकी शिकायत दी गई है। साइबर सेल ने फेसबुक से फोटो डिलीट किए हैं।

फेसबुक पर होती थी बातचीत, आगरा किला में हुई मुलाकात
मामला थाना एत्माउद्दौला क्षेत्र का है। यहां की निवासी एक 12वीं क्लास की छात्रा पिछले एक साल से झांसी के युवक के साथ फेसबुक पर दोस्त थी। छात्रा और युवक दोनों लगातार बातचीत किया करते थे। पिछले साल युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया। छात्रा ने बताया कि नवंबर 2017 में युवक आगरा किला आया और उसने उसे वहां बुलाया। आगरा किला में छात्रा के साथ युवक ने मुलाकात की और उसके कुछ वीडियो और फोटो खींच लिए। कुछ दिन बाद युवक ने छात्रा को फिर से मिलने के लिए फोन किया। लेकिन, छात्रा ने मिलने से मना किया। इसके बाद युवक ने उसे बदनाम करने की साजिश रची।

फोटो और वीडियो एडिट करने के बाद दिया अश्लील रूप
फोटो और वीडियो को एडिट करने के बाद उन्हें अश्लील रूप दिया गया। इसके बाद उन्हें छात्रा की फेसबुक फ्रेंड्स के पास भेज दिया गया। इस बात की जानकारी छात्रा को उसकी सहेलियों ने दी तो छात्रा ने पिता को पूरी जानकारी दी। पिता ने इसकी शिकायत की। साइबर सेल ने फेसबुक से वीडियो और फोटो डिलीट किए हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से फेसबुक पर अश्लील फोटो डालने के कई मामले साइबर सेल में आए हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि लड़कियों को फेसबुक दोस्ती करने से पहले सावधानी बरतने की जरूरत है।

Published on: