धौलपुर. नवदुर्गा समापन पर बुधवार को माता के मंदिरों में सुबह से ही मां के जय-जयकार होने लगी। मंदिरों पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ और श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की मन्नतें मांगी। शहर के प्रमुख मंदिर महामाया, संतोषी, झोरवाली माता पर सुबह जलाभिषेक, शृंगार, फूल बंगला, हवन, छप्पनभोग, प्रसादी आदि धार्मिक कार्यक्रम हुए। महिलाओं की ओर से मां के भजन-कीर्तन के साथ नृत्य किए गए। मंदिरों पर सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही और पूरा माहौल भक्ति में सराबोर रहा।