आगरा

शर्मनाक: पांचवीं के छात्र ने छात्रा के साथ किया गंदा काम

पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। उसे राजकीय संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

2 min read
Dec 21, 2017
rape, minor girl, minor boy, rape in school, class fifth student, rape with minor girl, pocso act, saiyan police, agra police, up police

आगरा। गांव के लोग हैरान है कि एक पांचवी कक्षा के बच्चे ने साथ पढ़ने वाली बालिका के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। उसे राजकीय संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: राजपाल यादव ने दिया आगामी लोकसभा चुनाव पर बड़ा बयान, विरोधी दलों के उड़ाएंगे होश

घटना जब ग्रामीणों को पता चली, तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ

घटना आगरा से सटे देहात क्षेत्र की है। थाना सैंया के एक गांव में पांचवी के छात्र ने उसी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। ये बात जब ग्रामीणों को पता चली, तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ। इस घिनौनी घटना ने ग्रामीणों को हिलाकर रख दिया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जब पुष्टि हुई, तो पुलिस ने छात्र के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। उसे राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) भेज दिया।

स्कूल के पीछे खेतों में ले गया छात्रा को
मामला मंगलवार का था, सैंया थाना के एक गांव के स्कूल का है। छह वर्षीय छात्रा स्कूल में अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान पांचवी कक्षा में पढ़ने वाला 12 वर्षीय आरोपी वहां पहुंचा। छात्रा को बहाने से अपने साथ स्कूल के पीछे बने खेत में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। मासूम के चीखने की आवाज पर वहां से गुजर रहे उसके चाचा पहुंच गए। उन्होंने किशोर को मौके से पकड़ पुलिस को बुला लिया। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर जुट गए। आरोपी छात्र के परिजनों को छात्रा से दुष्कर्म पर यकीन नहीं हुआ। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। उसकी रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष अजय कौशल ने बताया आरोपी को राजकीय संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

Published on:
21 Dec 2017 07:26 am