आगरा। यूपी की राजनीति में राजपाल पहले ही उतर चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी पार्टी सर्व समभाव पार्टी से प्रत्याशी खड़े नहीं किए थे। लेकिन, आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी कमर कस चुकी है। राजपाल यादव ने एलान किया, उनकी पार्टी इस लोकसभा चुनाव में दमदारी से चुनाव लड़ेगी। राजनीति के ढांचे को सुधारने के लिए इस बार सर्व समभाव पार्टी मैदान में उतरेगी। राजपाल यादव एक कान्वेंट स्कूल में अतिथि के तौर पर आए थे। जहां उन्होंने अपनी पार्टी के लोकसभा चुनाव में रणनीति पर बातें कहीं।