आगरा

Girl Murder in Agra: ताजमहल के पास मस्जिद में युवती का अर्धनग्न शव मिला, पहचान मिटाने के लिए ईंट से कूचा गया चेहरा

Girl Murder in Agra: यूपी के आगरा जिले में ताजमहल के पास स्थित एक इबादतगाह में युवती का अर्धनग्न शव पड़ा मिला। पहचान मिटाने के लिए उसका चेहरा ईंट से कूचा गया है। रविवार दोपहर में नमाजी पहुंचे तब मामले की जानकारी हुई।
2 min read
• •
Updated: 19 May 2024, 5:19 PM IST
Girl Murder in Agra: ताजमहल के पास मस्जिद में युवती का अर्धनग्न शव मिला, पहचान मिटाने के लिए ईंट से कूचा गया चेहरा

Girl Murder in Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में ताजमहल के पास स्थित नगला पैमा ताजगंज क्षेत्र के इबादतगाह में नमाजियों ने लहूलुहान युवती का शव पड़ा देखा। उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त पड़े थे। मुंह पर चोट के कई निशान थे। घटना से क्षेत्रीय लोगों में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ भी जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर डीसीपी सूरज राय, एसीपी सदर और थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया।

डीसीपी सूरज राय ने क्षेत्रीय लोगों से जानकारी लेने के बाद बताया कि इबादतगाह के पास एक युवती के शव मिला है। पहचान मिटाने के लिए उसका चेहरा भारी वस्तु से कूचा गया है। युवती की उम्र करीब 25-30 साल है। अभी शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से शव की पहचान करने के प्रयास कर रही है। लोगों का कहना था युवती संभवत पत्थर से कूचकर हत्या की गई है। युवती के शरीर के निचले हिस्से के कपड़े गायब हैं और शरीर पर चोटों के निशान हैं। ऐसे में दुष्कर्म की संभावना भी जताई जा रही है।

दोपहर में नमाजियों के पहुंचने पर हुआ खुलासा

पुलिस का कहना है कि रविवार दोपहर करीब पौने तीन बजे नमाज के लिए इबादतगाह में लोग पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें वहा युवती का अर्धनग्न लहूलुहान शव पड़ा मिला। शव की हालत देखकर लग रहा है कि हत्यारे ने किसी भारी वस्तु से युवती के चेहरे पर प्रहार कर उसकी हत्या की है। आशंका है कि हत्यारा युवती का परिचित रहा होगा। उसे यहां पर लाकर दुष्कर्म के बाद पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर दी। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से हत्यारे का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। युवती ने सफेद सलवार और चेकदार कमीज पहनी है।

-आगरा से प्रमोद कुशवाहा की रिपोर्ट

Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?