28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Income Tax Raid in Agra: कारोबारियों के घर में बिछे मिले नोटों के गद्दे, 30 अधिकारी गिन रहे रुपये, अब तक कितना कैश मिला?

Income Tax Raid in Agra: यूपी की ताजनगरी आगरा में इनकम टैक्स की टीम को बेड पर बिछे गद्दों से नोटों की गड्डियां बरामद हुई हैं। 500 रुपये के नोट गिनने के लिए दस घंटे तक मशीने चलती रहीं। अब तक टीम ने 60 करोड़ से ज्यादा रुपये बरामद किए हैं। हालांकि अभी भी गिनती जारी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 19 May 2024, 1:07 PM IST

Income Tax Raid in Agra: कारोबारियों के घर में बिछे मिले नोटों के गद्दे, 30 अधिकारी गिन रहे रुपये, अब तक कितना कैश मिला?

Income Tax Raid in Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में इनकम टैक्स की टीमों ने एक साथ तीन कारोबारियों के घर और ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान घर में बिछे गद्दों में 500 रुपये के नोटों की गड्डियां मिलीं। इन्हें गिनने के लिए 10 घंटे तक मशीनें चलती रहीं। इस दौरान टीम ने 60 करोड़ से ज्यादा रुपये गिने। हालांकि नोटों की गिनती अभी जारी है।

शनिवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की इंवेस्टिगेशन विंग ने शहर के तीन जूता कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम को 60 करोड़ से ज्यादा रुपये बरामद हो चुके हैं। जबकि अभी नोटों की गिनती जारी है। सूत्रों का कहना है कि कारोबारियों के घर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा बरामद होने की आशंका है। टीम में करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग शामिल हैं।

Income Tax Raid in Agra: चार जिलों की टीमों ने एक साथ की कार्रवाई

आयकर विभाग की जांच में आगरा, लखनऊ, कानपुर, नोएडा की टीमें शामिल है। एमजी रोड के बीके शूज, धाकरान के मंशु फुटवियर और हींग की मंडी के हरमिलाप ट्रेडर्स पर विभाग ने एकसाथ कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में नकदी मिली है। गिनती के लिए बैंकों से नोट गिनने की मशीनें मंगवाई गई हैं। देर रात इसकी सूचना लीक हुई। अंदर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें बेड पर नोट बिछे हुए दिखाई दे रहे थे।

यह भी पढ़ेंः 54 जिलों में IMD ने जारी किया ट्रिपल अलर्ट, पांच जिले रेड जोन में, जानें बारिश का लेटेस्ट अपडेट

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के छापे के दौरान आसपास के घरों से भी कोई बाहर निकलकर नहीं आया। नोटों के बंडल गद्दों में भरे थे। अफसरों ने नोट गिनने की मशीन मंगाई है। साथ ही कई डॉक्यूमेंट्स भी मिले हैं। जिनमें टैक्स चोरी की बात सामने आई है। आयकर विभाग ने इनकम टैक्स हेर-फेर मामले में यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम में 30 से अधिक बड़े अधिकारियों के अलावा कर निरीक्षक नोट गिनने में लगाए गए हैं।

Income Tax Raid in Agra: अब तक 60 करोड़ रुपये कैश बरामद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंवेस्टिगेशन विंग की 12 से ज्यादा टीमें इस कार्रवाई में लगी हुई हैं। कारोबारियों के पास से भारी मात्रा में जमीन में निवेश, सोने की खरीद की जानकारी भी मिली है। इनर रिंग रोड के पास कारोबारियों ने बड़ा निवेश किया है। अलग-अलग कारोबारियों के छापा मारने के बाद करीब 60 करोड़ रुपये कैश बरामद हुआ है। अधिकारियों के पास सबसे ज्यादा 500 रुपये के नोट मिले थे। अधिकारियों ने पहले हाथों से नोटों की गिनती की। लेकिन जब नोटों का पहाड़ लग गया तो फिर नोट गिनने के लिए कुछ मशीनें मंगवाईं। रात में 10 से ज्यादा नोट गिनने की मशीनें मंगाई गई थी।

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस में शामिल होंगे बृजभूषण सिंह? पार्टी के बड़े नेता ने बीजेपी सांसद को दिया ये ऑफर

Income Tax Raid in Agra: लैपटॉप, मोबाइल से खुलेंगे कई बड़े राज

सूत्रों का कहना है कि इनकम टैक्स की छापेमारी में आगरा, लखनऊ, कानपुर, नोएडा की टीमें शामिल हैं। अधिकारियों ने तीनों जूता कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर लैपटॉप, कंप्यूटर और मोबाइल फोन जब्त कर लिए है। उनसे डेटा निकाल लिया है। रसीदें और बिल के साथ स्टॉक रजिस्टर की जांच में कई हैरान कर देने वाली जानकारियां मिली हैं। एक प्रतिष्ठान के संचालक ने अपने आईफोन का लॉक नहीं खोला। उसमें लेनदेन के कई राज छिपे हुए हैं। अधिकारी लैपटॉप, मोबाइल और कंप्यूटर से डेटा निकालने के प्रयास में जुटे हैं।

-आगरा से प्रमोद कुशवाहा की रिपोर्ट

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग