आगरा

दरोगा प्रशांत कुमार के हत्यारोपी विश्वनाथ से पुलिस की मुठभेड़, दो गोली लगी

मुठभेड़ में दो गोली लगने के बाद अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस 72 घंटे से आगरा समेत कई स्थानों पर दी जा चुकी थी दबिश
2 min read
• •
Updated: 28 Mar 2021, 7:58 AM IST
img-20210328-wa0039.jpg
अस्पताल में घायल में हालत में हत्यारोपी

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

आगरा. सब इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार यादव के हत्यारोपी और 50 हजार के इनाhमी विश्वनाथ को पुलिस ( agra police ) ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। शनिवार की शाम जैतपुर थाना क्षेत्र में कमतरी पुल के पास पुलिस और विश्वनाथ के बीच मुठभेड़ हुई।

इस मुठभेड़ ( police encounter ) के दौरान हत्यारोपी विश्वनाथ के दोनों पैरों में गोली लगी जिसे घायल हालत में पुलिस उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची और भर्ती कराया। दरोगा प्रशांत कुमार के हत्यारोपी विश्वनाथ की तलाश में आगरा पुलिस की कई टीमें लगी हुई थी। 72 घंटे के भीतर पुलिस ने इसकी तलाश में हाथरस अलीगढ़ फिरोजाबाद इटावा और मैनपुरी समेत कानपुर के भी कुछ क्षेत्रों में दबिश दी थी लेकिन कोई सुराग नहीं लग रहा था।

इस बीच पुलिस को खबर मिली कि हत्यारोपी विश्वनाथ समर्पण करने की फिराक में है। इस सूचना के बाद शुक्रवार को आगरा की कचहरी के बाहर भारी पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया लेकिन विश्वनाथ नहीं पहुंचा। इसी बीच शनिवार को पुलिस को खबर मिली कि हत्यारोपी विश्वनाथ चौहान फिरोजाबाद के नगला खंगार से निकला है और बाइक पर सवार होकर जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने जैतपुर थाना क्षेत्र में कमतरी पुल के पास अपनी फील्डिंग लगा दी।

पुलिस की माने तो इसी दौरान बाइक पर आ रहे एक युवक को रुकने का इशारा किया गया लेकिन वह नहीं रुका और उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इसके बाद पुलिस की ओर से फायरिंग की गई। गोली बाइक सवार के पैरों में लगी जिससे वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा। पुलिस इसे लेकर अस्पताल पहुंची और रास्ते में इसने अपना नाम विश्वनाथ बताया।

बेरहमी से कर दी थी दरोगा की हत्या

24 मार्च की शाम को खंडोली थाना क्षेत्र के गांव नैहरवा में एक सूचना पर पहुंचे दरोगा प्रशांत कुमार यादव की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात को अंजाम देकर हत्यारोपी विश्वनाथ फरार हो गया था। इस वारदात के बाद से ही पुलिस विश्वनाथ की तलाश में लगी हुई थी।

Updated on:
28 Mar 2021, 7:58 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?