30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर जोरदार हमला, बताया- बंगाल में क्यों नहीं है कोरोना, वैक्सीन को लेकर भी दिया ये बयान

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव बाराबंकी में भाजपा पर जमकर हमलावर हुए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाराबंकी

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 28 Mar 2021, 11:46 AM IST

अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर जोरदार हमला, बताया- बंगाल में क्यों नहीं है कोरोना, वैक्सीन को लेकर भी दिया ये बयान

अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर जोरदार हमला, बताया- बंगाल में क्यों नहीं है कोरोना, वैक्सीन को लेकर भी दिया ये बयान

बाराबंकी. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भाजपा पर जमकर हमलावर हुए। अखिलेश यादव ने साफ कहा कि भाजपा योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। बंगाल में विधानसभा चुनाव हैं, इसलिए वहां कोरोना नहीं है। मगर यहां पंचायत चुनाव में प्रशासन से हस्तक्षेप करवाना है, इसलिए यहां कोरोना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बांग्लादेश को पाकिस्तान से अलग करवाने के की बात पर अखिलेश ने कहा कि हो सकता है उन्होंने अलग करवाया हो, हो सकता है भारत-पाकिस्तान को अलग करवाने का काम किया हो, हो सकता है चीन की सीमा बनाने में भी भूमिका निभाई हो। यह तो इतिहास की बात है इतिहास के पन्ने खंगालने पड़ेंगे।

भाजपा पर साधा निशाना

बाराबंकी मुख्यालय पर स्थित मोहनलाल वर्मा डिग्री कॉलेज में प्रख्यात समाजवादी नेता बेनी प्रसाद वर्मा की मूर्ति का अनावरण करने सपा प्रमुख और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान अखिलेश यादव का स्वागत करने के लिए सपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा। अखिलेश यादव ने मौका देख कर सत्ताधारी दल भाजपा पर जमकर निशाना साधा और अपने पूर्व बयान कि भाजपा की वैक्सीन नही लगवाएंगे पर यूटर्न लिया। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार बताए कि सबको कब फ्री में वैक्सीन लगवाएगी। जब सबको लगेगी तो वह भी लगवा लेंगे। अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं का हुजूम देखकर जोश में आये और अगली सरकार समाजवादी पार्टी की बनने की घोषणा भी की।

बंगाल में नहीं कोई कोरोना

अखिलेश यादव ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा बड़ी योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। बंगाल में विधानसभा चुनाव जीतना है तो वहां कोरोना नहीं है। लेकिन यहां पंचायत चुनाव में प्रशासन से हस्तक्षेप करवाना है, तो यहां कोरोना है। प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश ने कहा कि हो सकता है कि उन्होंने बांग्लादेश को पाकिस्तान से अलग किया हो, हो सकता है कि भारत को पाकिस्तान से अलग किया हो, हो सकता है कि चीन की सीमा बनवाई हो, यह तो इतिहास की बातें हैं। इतिहास खंगालना पड़ेगा।

पुलिस वालों की हो रही हत्याएं

कानून व्यवस्था के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने कहा कि आज पुलिस वालों की हत्याएं हो रही हैं। वह चाहे बुलंदशहर हो या फिर आगरा। सब जगह पुलिस कर्मियों की हत्याएं हो रही हैं। अखिलेश यादव ने भाजपा को झूठा करार देते हुए कहा कि यह सबसे बड़े झूठे हैं। जिसे यह अपना सबसे पवित्र गीता की तरह संकल्प पत्र मानते हैं, उसे झुठला दिया। प्रदेश में युवाओ के रोजगार पर झूठ बोल रहे हैं। अखिलेश यादव ने बेनी प्रसाद वर्मा के पुत्र राकेश वर्मा को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश के बड़े नेता की स्मृति मे इतना बड़ा कार्यक्रम किया। भीड़ से स्पष्ट है कि इस सरकार से सभी ऊब चुके हैं और परिवर्तन चाहते हैं।