30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक से धूल उड़ी तो कर दी हत्या, दौड़ाकर मारी गोली

पुलिस ने किया 17 मार्च को हुई हत्या का खुलासा पिता पुत्र की बाइक से धूल उड़ जाने पर बाइक सवार ने दौड़ाकर मारी थी गोली पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाजीपुर

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 27 Mar 2021, 8:32 PM IST

murder_accused_zamania.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

गाजीपुर. समाज में बढ़ रही असहनशीलता और अहंकार लोगों को अपराध की ओर धकेल रहा है। इसकी बानगी इसी से समझी जा सकती है कि बाइक के चलने से धूल उड़ने पर एक व्यक्ति को दौड़ाकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो मनबढ़ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो अवैध तमंचा भी बरामद किया है।


गाज़ीपुर जिले की ज़मानियां कोतवाली क्षेत्र में बीते 17 मार्च को कहीं जा रहे पिता पुत्र की बाइक से ओवरटेक करने में थोड़ी धूल क्या उड़ गई, जैसे आसमान सर पर आ गया। इसके बाद आरोपियों ने पिता पुत्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं पिता को दौड़ाकर दूसरे के घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। यह पूरी तरह से दबंगई और गुंडागर्दी का मामला था। इस मामले में कुल सात लोग नामजद हैं, इनमें से दो मुख्य आरपियों को पुलिस ने असलहे समेत गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने दोनों आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया। उन्होंने जमानियां पुलिस को 10 हजार का ईनाम भी दिया।

By Alok Tripathi

बड़ी खबरें

View All

गाजीपुर

उत्तर प्रदेश