
आगरा। वैदिक मंत्रों के साथ सर्व समाज समिति के सदस्यों ने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर सरकार को सतबुद्धि देने की प्रार्थना की। एमजी रोड स्पीड कलर लैब के पास आयोजित एससीएसटी एक्ट के विरोध में किए गए बुद्धि शुद्धि यज्ञ में सदस्यों ने आहूति देकर प्रार्थना की कि सरकार एक देश की जनता के साथ जाति के आधार पर भेदभाव न करे। एक देश में सभी जनता के लिए एक ही कानून होना चाहिए। वोट की राजनीति बंद होनी चाहिए।
श्रीराम की तख्तियां लेकर आए सदस्य
राम बारात के पावन मौके पर हाथों में श्रीराम की तख्तियां लेकर मौजूद सदस्यों ने श्रीराम से भी प्रार्थना की। कहा कि यदि सरकार अभी भी न चेती तो सर्व समाज सरकार की अर्थियां निकालेगा। लेकिन, कानून को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुरारीलाल गोयल ने इस मौके पर बताया कि बुद्धि-शुद्धि यज्ञ के माध्यम से हम सरकार को यह संदेश देना चाहते हैं कि देश की जनता मजबूर हो चुकी है। 20 फीसदी जनता के वोट की खातिर 80 फीसदी जनता के साथ अन्याय न किया जाए। विनय अग्रवाल ने कहा कि राम बारात के पावन दिन श्रीराम केन्द्र सरकार को बुद्धि दें, यहीं प्रार्थना है।
ये खबर भी पढ़ सकते हैं: नोटबंदी और जीएसटी का बड़ा दुष्प्रभाव, 60 फीसदी सर्राफा व्यवसायी डायबिटीज और बीपी से पीड़ित
ये खबर भी पढ़ सकते हैं: SC ST Act पर एकजुट होकर व्यापारियों ने उठाया ये बड़ा कदम
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य रूप से पवन समाधिया, अतुल सिरोही, राजीव चौहान, जितेन्द्र रावत, देवेश शुक्ला, सौरभ शर्मा, कैलाश नारायण मिश्रा, सतवेन्द्र सिंह चावला, गोपाल सिंह चाहर, पंकज गोयल, अजय तिवारी, सुमन गोयल, विनोद अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, आशा अग्रवाल, राजीव चौहान भदावर आदि।