राजीव वर्मा उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के नगर मंत्री हैं और इस समय बुढ़ान सैय्यद स्थित बेसिक विद्यलाय में प्रधानाध्यापक हैं।
आगरा। आज जब नाम आता है, सरकारी प्राइमरी शिक्षा का, तो लोगों के जहन में बड़ी बुरी तस्वीर जाती है, लेकिन जहां पर राजीव वर्मा जैसे शिक्षक हों, वहां आप पढ़ाई का स्तर देख कर हैरान रह जाएंगे। यहां बच्चों के संस्कार, उनके पढ़ाई का स्तर किसी भी प्राइवेट स्कूल से बहुत ऊपर है।
इस स्कूल में हैं तैनात
राजीव वर्मा उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के नगर मंत्री हैं और इस समय बुढ़ान सैय्यद स्थित बेसिक विद्यलाय में प्रधानाध्यापक हैं। पत्रिका से हुई खास बातचीत में उन्होंने बताया कि इस स्कूल में उनकी तैनाती 27 नवंबर 1995 को हुई थी, इससे पहले वे प्राथमिक पाठशाला ठेहरी शमशाबाद में तैनात थे। जब उन्हें ये स्कूल मिला, तो यहां छह से सात अध्यापक थे। उनके दौरान के सभी शिक्षक सेवानिवृत्त हो गए, वे अब इस विद्यालय में अकेले रह गए हैं।
ये भी पढ़ें
स्कूल में पढ़ाई का स्तर देख कर रह जाएंगे हैरान
बेसिक विद्यलाय नाला बुढ़ान सैय्यद को अभी देखा जाए, तो ये आगरा के आदर्श विद्यालयों में भी नंबर वन पर है। इसका पूरा श्रेय राजीव वर्मा को जाता है। इस स्कूल में बच्चों के संस्कार देखकर आप हैरान रह जाएंगे, तो वहीं पढ़ाई का स्तर प्राइवेट स्कूल को भी मात देता है। यहां के बच्चों को 30 तक पहाड़े मुहंजुबानी याद हैं। तो वहीं ये बच्चे फर्राटेदार अंग्रेजी भी बोलते हैं। इस सरकारी स्कूल में प्रवेश के बाद आपको ये नहीं लगगे, कि आप किसी सरकारी स्कूल में हैं।
इस सोच ने बदली स्कूल की सूरत
राजीव वर्मा राजखेड़ा के रहने वाले हैं। उनका जन्म आगरा में ही हुआ था। उनके पिता स्व. चंदन लाल वर्मा इसी स्कूल में शिक्षक थे। उनके देहांत के बाद उनकी जगह राजीव वर्मा को नौकरी मिली, तो पिता की जिम्मेदारियों को उन्होंने संभाल लिया। उन्होंने बताया कि पिता की सीख पर चलते हुए, उन्होंने बच्चों के अंदर पढ़ाई का भय समाप्त किया और बच्चों के शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाया, जिससे पेरेंट्स के मन में जो सरकारी विद्यालयों के बारे में अवधारणा बन चुकी है, उसे बदला जा सके।
हरियाली के प्रति प्रेम और सेवा में भी अग्रणी राजीव वर्मा
राजीव वर्मा ने अपने स्कूल में एक खास मुहिम शुरू की, ये मुहिम थी, उन्होंने अपने स्कूल के हर बच्चे से स्कूल प्रागंण में एक एक पौधा लगवाया, इस प्रकार स्कूल में 500 पौधे विभिन्न बच्चों के नाम से स्कूल के वातावरण को महका रहे हैं। इसके अलावा राष्ट्रसेवा की भावना से राजीव वर्मा ने सिविल डिफेंस में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे कमला नगर के डिप्टी डिवीजनल वार्डन हैं।