आगरा

‘स्कूली मासिक धर्म आपातकाल’ तोड़ने के लिए सबसे बड़ा काम

-फोग्सी और नाइन मूवमेंट ने 30 से अधिक स्कूलों को निःशुल्क प्रदान कीं सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन -उत्तराखंड की राज्यपाल ने बेबीरानी मौर्य ने फोग्सी की पहल को सराहा

3 min read
Sep 14, 2018
baby rani maurya

आगरा। समाज में फैली मासिक धर्म संबंधी गलत अवधारणा को दूर करने और महिलाओं और किशोरियों को माहवारी प्रबंधन संबंधी सही जानकारी देने के उद्देश्य से पहली बार आगरा में एक वृहद स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह के जरिए देश की दो श्रेष्ठ संस्थाओं ने देश भर के स्त्री रोग विशेषज्ञों को साथ लेकर महिलाओं और किशोरियों से मासिक धर्म स्वच्छता और प्रबंधन के लिए खुलकर अपनी बात रखने और जिज्ञासाएं शांत करने का अवसर प्रदान किया।

यह भी पढ़ें

ये भी पढ़ें

यूपी के बंटवारे की क्यों है जरूरत, ताज प्रदेश की उठी मांग, जानिये क्या है कारण

इन स्कूलों को दी सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन
गोष्ठी और कार्यशाला के बाद स्कूलों में मासिक धर्म स्वच्छता के लिए सैनेटरी पैड वेंडिंग मशीन निःशुल्क प्रदान की गईं। इन स्कूलों में होली पब्लिक स्कूल की दोनों शाखाएं, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, एमएस पब्लिक स्कूल, चंद्रावती इंटर कॉलेज, सुमित राहुल पब्लिक स्कूल, आगरा पब्लिक स्कूल की तीनों शाखाएं, सेंट एंड्रयूज स्कूल की सभी शाखाएं, नर्मदा देवी महाविद्यालय, डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल, सचदेवा मिलेनियम स्कूल, बैकुंठी देवी कॉलेज, एसएन मेडिकल कॉलेज, दिल्ली पब्लिक स्कूल, श्रीराम सैनेटियल स्कूल, गणेश राम नागर पब्लिक स्कूल, संत रामकृष्ण महाविद्यालय, एक पहल पाठशाला, सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज, बीडी जैन इंटर कॉलेज, रोटरी रन स्कूल खंदौली आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें

कई संस्थाओं ने किया सहयोग
फेडरेशन ऑफ ऑब्सटेट्रिकल एंड गायनेलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया (फोग्सी) और देश में मासिक धर्म स्वच्छता पर काम कर रही नाइन मूवमेंट की ओर से शुक्रवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल रेडिसन ब्ल्यू में किशोरी स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता गो कार्यशाला एवं सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इयान डोनाल्ड स्कूल, स्मृति, क्लब 35 प्लस, लीडर्स आगरा, एओजीएस आदि के साथ ही सम्मेलन में जानी-मानी महिला हस्तियों, अकादमिक, एनजीओ, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विचारक शामिल हुए।

यह भी पढ़ें

राज्यपाल ने की सराहना

सम्मेलन के प्रतिभागियों ने मासिक धर्म से जुड़ी गलतफहमियों पर चर्चा की, जिनके कारण सदियों से लड़कियों और महिलाओं को उनकी क्षमता के सही इस्तेमाल और मासिक धर्म के दौरान गरिमामय जीवन जीने से दूर रखा जाता है। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ की। मुख्य अतिथि ने फोग्सी और नाइन मूवमेंट के इस प्रयास की सराहना की।

यह भी पढ़ें

साक्षी विद्यार्थी और प्रिया भार्गव रहीं मौजूद

उद्घाटन अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मिस इंडिया व्हीलचेयर (2015) प्रिया भार्गव, यौन शोषण के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ने वालीं फोग्सी की ब्रांड अंबेसडर साक्षी विद्यार्थी भी मौजूद थीं। फोग्सी की अध्यक्ष डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी एक बहुत बड़ी जनसंख्या सेनेटरी पैड्स के बारे में जानती तक नहीं और इस विषय पर बात तक नहीं करना चाहती। फोग्सी और नाइन मूवमेंट ने ठाना है कि अब महिलाओं और किशोरियों के अंदर हिम्मत लाकर महीने के उन दिनों में कष्टपूर्ण और अस्वच्छतापूर्ण जिंदगी से स्वतंत्रता देनी है।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर डा. ओसामा सॉवकी, डॉ. नेहला इल रिजवी, डॉ. केशव मल्होत्रा, डॉ. ऋषभ बोरा, अशु मित्तल, विनीत खेरा, सुनील जैन, डॉ. निधि गुप्ता एवं विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें

यूपी के बंटवारे की लड़ाई यहां से भी हुई शुरू, चार नहीं, सात से आठ भागों में यूपी को बांटने की उठी मांग
Published on:
14 Sept 2018 09:27 pm
Also Read
View All